8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL में खेलते दिखेंगे एबी डी विलियर्स, क्रिकेट के दीवानों के लिए बड़ी खुशखबरी

एबी डी विलियर्स ने एक इंटरव्यू के माध्यम से कहा है कि वह अगले आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते नजर आएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 10 Jul 2018, 1:03 PM IST

AB DE VILLIERS

IPL में खेलते दिखेंगे एबी डी विलियर्स, क्रिकेट के दीवानों के लिए बड़ी खुशखबरी

नई दिल्ली। क्रिकेट से अचानक सन्यास लेकर खलबली मचा देने वाले दिग्गज क्रिकेटर एबी डी विलियर्स ने एक इंटरव्यू के माध्यम से कहा है कि वह अगले आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते नजर आएंगे। इसके साथ ही वह दक्षिण अफ्रीका घरेलु क्रिकेट में टाइटंस के लिए अपना खेलना जारी रखेंगे। डी विलियर्स ने 23 मई, 2018 को अचानक यह घोषणा कर दी थी कि वह अब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलेंगे।

एबी डी विलियर्स ने कहा
एबी डी विलियर्स ने आईपीएल खेलने के बारे में कहा कि "मैं कुछ सालों तक आईपीएल खेलना जारी रखूंगा, मैं टाइटंस के लिए भी खेलता रहूंगा और कुछ युवाओं की मदद भी कर सकूंगा। लेकिन कोई भी सेट प्लान्स नहीं हैं। मैं इसपर लम्बे समय से कुछ भी कह नहीं पा रहा हूं। मेरे पास दुनिया भर से कई ऑफर्स भी हैं लेकिन यह अच्छा रहेगा कि मुझे सुबह उठ के सोचना पड़े कि आज क्या करना है।"

इस कारण बदला डी विलियर्स
डी विलियर्स ने सन्यास की घोषणा के वख्त सभी तरह के क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी, लेकिन उनका मन अचानक से बदल गया है। उनका मन इस कारण भी बदला है क्योंकि फैंस की मांग थी की वह क्रिकेट में वापस लौटे। इसके साथ ही वह युवाओं की मदद भी करना चाहते हैं। उनकी क्रिकेट खेलने की भूख अभी तक शांत नहीं हुई है इसी कारण वह मैदान पर वापसी करना चाहते हैं। शहीद अफरीदी कई बार क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर चुकें हैं।


अचानक की थी सन्यास की घोषणा
दुनिया में सबसे महान खिलाड़ियों में गिने जाने वाले और मिस्टर 360 के नाम से मशहूर डी विलियर्स ने 23 मई को अचानक वीडियो के जरिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा कर दी थी। डी विलियर्स ने वीडियो में कहा था कि सन्यास का यह सही समय है। उनकी इस बात से क्रिकेट जगत सन्न रह गया था। सन्यास लेने की घोषणा के वख्त से पहले डी विलियर्स अच्छी फॉर्म से गुजर रहे थे।


आईपीएल 2018 में उनका प्रदर्शन
एबी डी विलियर्स ने इस आईपीएल सत्र में 12 मैच खेले थे जिसमे उन्होंने 53 की औसत से 480 रन बना लिए हैं। यह रन उन्होंने 174.55 की शानदार स्ट्राइक रेट से बनाए थे। उन्होंने इसके साथ ही 30 छक्के और 39 चौके लगाए थे। एबी डी विलियर्स ने इसके साथ ही 6 अर्धशतक भी लगाए थे। एबी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के अलावा दिल्ली डेयरडेविल्स का भी हिस्सा रह चुके हैं।