12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘अव्यवस्था नहीं फैलाएं’, हेड कोच गौतम गंभीर को पूर्व भारतीय कोच अभिषेक नायर ने दिखाया आईना

Abhishek Nair on Team India: पूर्व भारतीय कोच अभिषेक नायर इंग्‍लैंड दौरे पर टीम इंडिया का प्रदर्शन देख टीम मैनेजमेंट और हेड कोच गौतम गंभीर के स्‍टाफ पर सवाल उठाए हैं। उन्‍होंने कहा कि टीम को दिशा दिखाने की जरुरत है, न कि अव्‍यवस्‍था फैलाने की।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jul 12, 2026

Abhishek Nair on Team India

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर। (फोटो सोर्स: IANS)

Abhishek Nair on Team India: भारत के पूर्व कोच अभिषेक नायर ने टीम के मौजूदा प्रदर्शन पर चिंता जताते हुए इस बात पर जोर दिया कि टीम मैनेजमेंट खिलाड़ियों के लिए दिशा बनाए, न कि अफरा-तफरी का माहौल दे। उनका यह बयान इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत पर क्लीन स्वीप के बाद आया है। श्रेयस अय्यर एंड कंपनी की ये लगातार दूसरी सीरीज हार है। नायर ने स्पिन विभाग की समस्याओं पर बात करते हुए कहा कि गौतम गंभीर के लीडरशिप वाले सपोर्ट स्टाफ को मौजूदा खिलाड़ियों के साथ मिलकर काम करने की आवश्‍यकता है।

टीम के लिए दिशा बनाएं, अफरा-तफरी नहीं- नायर

जियोस्‍टार के मैच सेंटर लाइव पर बात करते हुए अभिषेक नायर ने बताया कि अक्षर पटेल इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए सबसे आसान निशाना थे, क्योंकि वह न सिर्फ आउट ऑफ फॉर्म थे, बल्कि उन्हें ड्रिफ्ट भी नहीं मिला। जैसा कि भारत में मिलता है। पूर्व कोच ने जोर देते हुए कहा कि अपने स्पिनरों के साथ कंसिस्टेंट बने रहने और उन्हें जल्दी बाहर न करने की जरूरत है। उन्‍होंने कहा कि कुलदीप यादव बार-बार अंदर-बाहर हो रहे हैं। वहीं, वरुण चक्रवर्ती काफी चोटों से जूझ रहे थे। उन्‍होंने स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले से स्पिनर्स के साथ मिलकर काम करने की अपील भी की।

'आपको टीम के लिए दिशा बनाने की जरूरत'

नायर ने आगे कहा कि बहुतुले और सपोर्ट स्टाफ को इन प्‍लेयर्स के साथ भविष्य को ध्यान में रखकर काम करने की आवश्‍यकता है, न कि प्लेयर्स को हटाने की। वे गेंदबाजों को बताएं कि आप उनसे क्या उम्मीद करते हैं और आप उन्हें कहां बेहतर होते देखना चाहते हैं। जब आप हारते हैं, तो आपको टीम के लिए दिशा बनाने की जरूरत है, अव्यवस्था फैलाने की नहीं।

स्पिनरों ने जमकर लुटाए रन

बता दें कि इंग्‍लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय स्पिनर्स का प्रदर्शन बहुत खराब रहा। अक्षर पटेल 4 मैचों में सिर्फ 2 विकेट लिए और 11 से ज्‍यादा की इकॉनमी से 156 रन लुटा दिए। वहीं, वरुण चक्रवर्ती चोट की वजह से आखिरी टी20 से बाहर हो गए। उन्होंने भी इस सीरीज में सिर्फ 2 विकेट लिए और 7 ओवर में 72 रन दे डाले। रवि बिश्नोई सिर्फ एक मैच खेले। उन्‍होंने तीसरे टी20 में 4 ओवर के स्‍पेल में 60 रन लुटा दिए, जिसमें एक ओवर 29 रन का भी था। जबकि कुलदीप यादव को इस सीरीज के लिए नहीं चुना गया था।