11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टीम इंडिया के विश्व चैंपियन बनने पर इस एक्ट्रेस ने किया बिन कपड़े घूमने का ऐलान, हुई ट्रोल

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वर्ल्ड कप 2023 फाइनल को लेकर एक साउथ इंडियन एक्ट्रेस ने बड़ा ऐलान किया है। इस एक्ट्रेस ने घोषणा की है कि अगर भारत विश्व चैंपियन बना तो वह बीच पर बिना कपड़ों के घूमेगी।

2 min read
Google source verification
rekha-boj.jpg

IND vs AUS: वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में ऑस्‍ट्रेलिया और भारत के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले का दुनिया भर के क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, ये फाइनल मुकाबला हर भारतीय के दिल की धड़कने तेज कर रहा है। इस मैच को देखने के लिए बड़ी संख्‍या में दिग्‍गज खिलाडिय़ों से लेकर नेता और अभिनेता समेत तमाम सेलिब्रिटी पहुंचेंगे। इस बीच एक साउथ इंडियन एक्ट्रेस ने बड़ा ऐलान कर दिया है। एक्‍ट्रेस ने कहा है कि अगर भारतीय टीम विश्‍व चैंपियन बनती है तो वह बीच पर बिना कपड़ों के घूमेगी।


भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप फाइनल से पहले तेलुगू फिल्‍म एक्ट्रेस रेखा बोज सुर्खियों में हैं। रेखा बोज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से बड़ा ऐलान किया है। उन्‍होंने कहा कि अगर भारतीय टीम ऑस्‍ट्रेलिया को हराकर विश्‍व विजेता बनती है तो वह विशाखापट्टनम की बीच पर बगैर कपड़ों के घूमेगी।

यूजर्स ने रेखा को किया ट्रोल

बता दें कि ये पोस्‍ट एक्ट्रेस रेखा बोज ने इंस्‍टाग्राम पर दो दिन पहले ही किया था, लेकिन अब ये सुर्खियों में है। इस पोस्ट के बाद से रेखा के फॉलोअर्स भी तेजी से बढ़ रहे हैं। लोग उनकी इस पोस्‍ट पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स इसे पब्लिसिटी स्‍टंट करार दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें : भारत को ऑस्ट्रेलिया के इन खिलाडि़यों का निकालना होगा तोड़


इन फिल्‍मों में काम कर चुकी रेखा बोज

एक यूजर ने लिखा है कि चैंपियन बनने के बाद बीच पर मिलते हैं। वहीं, एक अन्‍य ने लिखा है कि लोग पब्लिसिटी के लिए कुछ भी करते हैं। बता दें कि रेखा बोज मंगल्यम, स्वाति चिनुकु, कालया तस्माया नामा और रंगीला जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें : धोनी और कपिल देव समेत ये बड़ी हस्तियां बनेंगी वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल की गवाह

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग