30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत-पाकिस्तान से भी बड़े दुश्मन हैं ये दोनों देश, मैच के दौरान अलग-अलग बैठाए जाएंगे दर्शक

PAK vs AFG T20 Series : पाकिस्तान और अफगानिस्तान के खिलाड़ी वैसे तो एक साथ लीग मैच खेलते हैं, लेकिन जब दोनों देशों के बीच मुकाबला होता है तो इनसे बड़ा प्रतिद्वंद्वी कोई नहीं है। इन दोनों देशों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज शारजाह में खेली जानी है। मैच के दौरान दर्शक आपस में न भिड़ें इसके लिए उन्हें अलग-अलग स्टैंड में बैठाया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 14 Mar 2023, 11:31 AM IST

afghanistan-and-pakistan-fans-are-to-be-seated-in-separate-stands-during-pak-vs-afg-t20i-series-in-sharjah.jpg

भारत-पाकिस्तान से भी बड़े दुश्मन हैं ये दोनों देश, मैच के दौरान अलग-अलग बैठाए जाएंगे दर्शक।

PAK vs AFG T20 Series : यूं तो भारत और पाकिस्तान को बड़ा चिरप्रतिद्वंद्वी माना जाता है, लेकिन दो देश ऐसे भी हैं, जिन्हें सबसे प्रतिद्वंद्वी कहा जाता है। वैसे तो इन दोनों देशों एकसाथ लीग मुकाबले खेलते हैं। वहीं जब दोनों देशों के बीच मुकाबला होता है तो इनसे बड़ा प्रतिद्वंद्वी कोई नहीं है। हम बात कर रहे हैं अफगानिस्तान और पाकिस्तान की, जिनके बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है। कई बार देखा गया है कि मैच के दौरान खिलाड़ी तो छोड़िए दर्शक ही आपस में भिड़ चुके हैं। इस वजह से अब दोनों देशों के बीच होने जा रही टी20 सीरीज में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के दर्शकों को अलग-अलग बैठाने का इंतजाम किया जा रहा है।


बता दें कि 25 मार्च से शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में चिरप्रतिद्वंद्वी अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है। सीरीज के सभी मुकाबलों के दौरान दोनों देशों के कट्टर दर्शकों के लिए इस बार अलग प्रावधान किया गया है। दोनों के फैंस को अलग-अलग स्टैंड्स में बिठाया जाएगा, ताकि किसी भी तरह की मारपीट न हो।

कई बार आपस में भिड़े हैं दर्शक

दरअसल, कई बार ऐसे मौके आए हैं, जब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के दर्शक मैच के दौरान आपस में भिड़े हैं। एशिया कप 2022 के दौरान भी पाकिस्तान और अफगानिस्तान के फैन एक-दूसरे से भिड़ गए थे। इससे सबक लेते हुए अब दर्शकों को अलग-अलग बिठाने की व्यवस्था की जा रही है।

यह भी पढ़े - संजू सैमसन की टीम इंडिया में वापसी का रास्ता साफ, ये खिलाड़ी हुआ बाहर

क्रिकेट के इतिहास में पहली बार

इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में यह शायद पहली बार होगा, जब दोनों देशों के समर्थक अलग-अलग स्टैंड में बैठकर मैच का लुत्फ उठाएंगे। भले ही व्यवस्था कैसी भी हो, लेकिन एक बात तय है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज में जबरदस्त रोमांच देखने को मिलने वाला है। इस सीरीज से पाकिस्तान के कई स्टार खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। ऐसे में मुकाबले कांटे के होंगे।

यह भी पढ़े - अहमदाबाद टेस्ट ड्रॉ, भारत ने 2-1 से जीती बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी