5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट में अफगानिस्तान ने कसा शिकंजा, रहमत शाह शतक से चूके

98 रन बनाकर रहमत शाह अपने पहले टेस्ट शतक से चूके अफगान और शाहिदी ने अपने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक लगाया पहली पारी के आधार पर अफगान को 120 रनों की बढ़त
less than 1 minute read
Google source verification
test cricket

आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट में अफगानिस्तान ने कसा शिकंजा, रहमत शाह शतक से चूके

देहरादून : अफगानिस्तान ने देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रहमत शाह के 98 रनों की बदौलत आयरलैंड के साथ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी पारी 314 रनों पर खत्म की। इस तरह उसने पहली पारी के आधार पर उसने 120 रनों की बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद दूसरी पारी खेलते हुए आयरलैंड 22 रन पर एक विकेट गंवा दिया।

तीन बल्लेबाजों ने लगाया अर्धशतक
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए शाह ने 214 गेंद की अपनी पारी में 15 चौके लगाए। उनके अलावा असगर अफगान (67) और हशमतुल्लाह शाहिदी (61) ने भी टेस्ट मैच में अपना पहला अर्धशतक लगाया। अफगान ने 92 गेंद की पारी में छह चौके और चार छक्के लगाए। वहीं शाहिदी ने 154 गेंद की पारी में छह चौके लगाए।
दिन की शुरुआत अफगानिस्तान ने 90 रन पर दो विकेट से की थी। इसके बाद शाह और शाहिदी ने तीसरे विकेट के लिए 130 रन की साझेदारी कर 300 से अधिक स्कोर की नींव रखी।
आयरलैंड की ओर से तेज गेंदबाज स्टुअर्ट थॉम्पसन ने तीन और जॉर्ज डोकरेल, एंडी मैकब्रिने तथा जेम्स कैमरुन-डॉव ने दो-दो विकेट लिए तो टिम मुर्ताग को एक विकेट मिला।

आयरलैंड 172 पर सिमटा

इससे पहले आयरलैंड की पहली पारी शुक्रवार को 172 रन पर सिमट गई थी। अफगानिस्तान की ओर से यामिन अहमदजई और मोहम्मद नबी को तीन-तीन विकेट मिले थे तो वहीं राशिद खान और वकार सलामखेल के हाथ दो-दो विकेट लगे थे।