5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ENG vs AFG: अफगानिस्तान ने इंग्लैंड के सामने रखा वर्ल्ड कप का दूसरा सबसे बड़ा टोटल, गुरबाज शतक से चूके

ENG vs AFG: अफगानिस्तान 49.5 ओवर में 284 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अफगानिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने 57 गेंद पर 80 रनों की पारी खेली। इकरम ने 58 रन का योगदान दिया। वहीं, मुजीब और इब्राहिम ने 28-28 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए आदिल राशिद ने तीन विकेट लिया।

less than 1 minute read
Google source verification
gurbaaz.png

England vs Afghanistan World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का 13वां मुक़ाबला गत चैम्पियन इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में इंग्लैंड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान को 284 रनों पर रोक दिया है। बेहतरीन शुरुआत के बाद ऐसा लग रहा था कि अफगानिस्तान टीम 300 से ज्यादा का स्कोर खड़ा करेगी। लेकिन आदिल राशिद कि फिरकी के सामने अफगानी बल्लेबाज लड़खड़ा गए।

इंग्लैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की मदद से 49.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 284 रन बनाए। इसके बावजूद यहब अफगानिस्तान के वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल है। इससे पहले पिछले वर्ल्ड कप में उन्होंने वेस्ट इंडीज के खिलाफ 288 रन बनाए थे।

गुरबाज ने अर्धशतक लगाते हुए मात्र 57 गेंद पर चार सिक्स और 8 चौके की मदद से 80 रनों की पारी खेली। वे वर्ल्ड कप में अपने पहले शतक से चूक गए और रनआउट हो गए। उनके अलावा इकरम ने 66 गेंद पर 58 रन का योगदान दिया। मुजीब और इब्राहिम ने 28-28 रन बनाए। वहीं राशिद खान ने 23 रनों की पारी खेली।

इंग्लैंड के लिए आदिल राशिद ने 10 ओवर में तीन विकेट लेकर 42 रन बनाए। उनके अलावा मार्क वुड ने दो, रीस टॉपली, लियम लिविंगस्टोन और जो रूट ने एक - एक विकेट झटके। दिल्ली की पिच पर इंग्लैंड के लिए 285 रन का लक्ष्य हासिल करना बेहद आसान होगा।