नई दिल्ली । एशिया कप 2018 में श्रीलंका टीम के खराब प्रदर्शन के बाद श्रीलंकाई बोर्ड ने कप्तान एंजेलो मैथ्यूज से कप्तानी छीन ली थी । अब जो जानकारी मिली है उसके अनुसार अब यह तय हो गया है की मैथ्यूज को इंग्लैंड के खिलाफ टीम में शामिल नहीं किया गया है । श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) की चयन समिति ने मैथ्यूज को बाहर करने के पीछे फिटनेस को कारण बताया है।