पूरा दोष मुझ पर डाला गया-
मैथ्यूज ने कहा कि मैं एशिया कप में अफगानिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ मिली हार का जिम्मा उठाने के लिए तैयार हूं, लेकिन मुझे ऐसा लग रहा है कि मेरे साथ धोखा हुआ है और पूरा दोष मुझ पर डाला जा रहा है। सभी फैसले चयनकर्ताओं और मुख्य कोच के बीच आपसी सहमति से लिए गए। एसएलसी की ओर से दिए गए कारण के साथ मैं सहमत नहीं हूं। हालांकि, मैं चयन समिति और मुख्य कोच द्वारा मुझसे की गई अनुमति का सम्मान करता हूं।