पाकिस्तानी खिलाड़ियों का डोपिंग से रहा है पुराना नाता
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आज उन खबरों की पुष्टि की है जिनमें कहा गया था कि शहजाद को प्रतिबंधित पदार्थों के सेवन का दोषी पाया गया है।आपको बता दें वैसे भी, पाकिस्तानी खिलाड़ियों का डोपिंग से पुराना नाता रहा है ।शहजाद के अलावा इससे पहले पाकिस्तान के शोएब अख्तर, अब्दुर रहमान, रजा हसन, मोहम्मद आसिफ जैसे खिलाड़ी भी डोप टेस्ट में फेल हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर फैन्स शहजाद को ट्रोल कर रहे हैं और साथ ही यह भी बता रहे हैं कि आखिर क्यों विराट कोहली की तरह बनना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। 26 साल के शहजाद के लिए उनके करियर को लेकर यह करारा झटका है।