6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजिंक्य रहाणे फिर बने टीम के कप्तान, श्रेयस अय्यर और शार्दुल ठाकुर की भी वापसी, जानें कब खेला जाएगा मुक़ाबला

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में ही मुंबई ने 42वीं बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता था और इसी वजह से वो एक बार फिर ईरानी कप में मुंबई की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

Ajinkya Rahane, Irani Cup 2024: पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं। ऐसे में वे एक बार फिर क्रिकेट के मैदान में अपना जलवा बिखेरते हुए नज़र आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिका रहाणे 1 से 5 अक्टूबर के बीच खेले जाने वाले ईरानी कप में मुंबई की कप्तानी करते हुए नज़र आएंगे।

ईरानी कप रणजी ट्रॉफी की विजेता मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच लखनऊ के अटल बिहारी बाजपई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। रहाणे की कप्तानी में ही मुंबई ने 42वीं बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता था और इसी वजह से वो एक बार फिर कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं।

मुंबई की टीम का अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इस टीम में रहाणे के अलावा श्रेयस अय्यर और शार्दुल ठाकुर भी खेलते हुए दिखाई देंगे। जून में शार्दुल ठाकुर के एंकल की सर्जरी हुई थी और इसके बाद से ही वो मैदान से बाहर चल रहे हैं। हालांकि उन्होंने हाल ही में KSCA टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था।

शार्दुल ठाकुर आखिरी बार भारत के लिए दक्षिण अफ्रीका दौरे पर दिसंबर 2023 में खेले थे। ऐसे में उनकी निगाहें ईरानी कप के माध्यम से बार्डर गावस्कर ट्रॉफी में जगह बनाने पर होंगी। वहीं अय्यर को इंग्लैंड के खिलाफ इस साल की शुरुआत में टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया था। ऐसे में वे ईरानी कप के माध्यम से वापसी करने का प्रयास करेंगे।