Akash Deep: दुनिया भर के बल्लेबाजों के लिए खौफ का पर्याय बन चुके जसप्रीत बुमराह मौजूदा वक्त में भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की रीढ़ हैं। उनकी अनुपस्थिति में जहां भारतीय गेंदबाजी कमजोर नजर आती है, वहीं उनकी उपस्थिति टीम के मनोबल को बढ़ाने वाली होती है। हालांकि हम आपको एक ऐसे भारतीय गेंदबाज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो नई गेंद से जसप्रीत बुमराह से भी खतरनाक है, जिसके सामने विरोधी टीम के बल्लेबाजों के पैर डगमगाते हुए नजर आते हैं। आंकड़े भी इसी तरफ इशारा करते हैं। ये कोई और गेंदबाज नहीं बल्कि भारतीय स्पीड स्टार आकाश दीप है।