28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संन्यास की घोषणा कर चुके एलिस्टर कुक इस कारण से नहीं होंगे पांचवें टेस्ट का हिस्सा!

एलिस्टर कुक ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा कर दी है, टेस्ट क्रिकेट में 12,254 रन बनाने वाले कुक पांचवें टेस्ट के बाद क्रिकेट को कहेंगे अलविदा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 6 Sep 2018, 8:37 AM IST

नई दिल्ली। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है, वह भारत के खिलाफ ओवल मैदान पर होने वाले आखिरी व पांचवें टेस्ट के बाद क्रिकेट को अलविदा कहेंगे। लेकिन एक बड़ी खबर यह आ रही है कि शायद वह इंग्लैंड प्लेइंग XI का हिस्सा व्यक्तिगत कारणों के चलते नहीं हों । भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मुकाबला किआ ओवल, लंदन में खेला जाना है। भारतीय टीम चौथा टेस्ट मुकाबला 60 रन से हार जाने के बाद सीरीज भी 3-1 से गंवा बैठी है।

इस कारण कुक हों सकते हैं बाहर-
इंग्लैंड के समाचार पत्र 'डेली स्टार' की रिपोर्ट के अनुसार, कुक अपनी पत्नी के साथ हों सकते हैं क्योंकि वो तीसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं और यह भारत के खिलाफ सीरीज के आखिरी व पांचवें टेस्ट मुकाबले के साथ टकरा सकता है।


टीम में हों सकते हैं यह बदलाव-
हालांकि, कुक को आखिरी टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम में नामित किया गया है। अगर कुक मौजूद नहीं रहते हैं तो मोइन अली इस मैच में कीटन जेनिंग्स के साथ ओपनिंग कर सकते हैं और जो रुट अपने पुराने स्थान तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं। इसके साथ ही इंग्लैंड ओली पोप को एक और मौका दे सकती है जिनको तीसरे टेस्ट मुकाबले के बाद टीम से निकाल दिया गया था। वह जॉनी बैरस्टो के साथ मिडल आर्डर की जिम्मेदारियां संभालते नजर आएंगे। आदिल राशिद की जगह टीम में क्रिस वोक्स की वापसी भी संभव है। राशिद इस सीरीज में कुछ खास प्रदर्शन करने में नाकामयाब रहे हैं और ऐसे में मोइन टीम के नंबर एक स्पिन गेंदबाज बनकर उभरे हैं।

कुक ने सोमवार को की थी सन्यास की घोषणा-
एलिस्टर कुक ने सोमवार को यह घोषणा की थी कि वह भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले 5वें टेस्ट मुकाबले के बाद संन्यास ले लेंगे। यह टेस्ट मुकाबला 7 सितम्बर से खेला जाना है। यह टेस्ट मुकाबला उनका 116वां टेस्ट मैच होगा और उन्होंने अभी तक 12,254 टेस्ट रन बनाए हैं, जोकि उनको इंग्लैंड का सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज बनाता है। वह विश्व में छठे सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, उनसे आगे केवल सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, जैक कालिस, राहुल द्रविड़ और कुमार संगकारा हैं।