
ICC World Test Championship Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मुक़ाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के द केनिंग्टन ओवल मैदान में खेला जा रहा है। इस मुक़ाबले में ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है और पहली पारी में 173 रन की बढ़त लेने के बाद दूसरी पारी में 8 विकेट खोकर 280 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने पारी घोषित कर दी है और भारत को 444 रनों का लक्ष्य दिया है।
चौथे दिन अभी करीब 50 ओवर बाकी हैं। ऐसे में भारत के पास इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए करीब 140 ओवर हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए एलेक्स कैरी ने सबसे ज्यादा 105 गेंदों में नाबाद 68 रन बनाए हैं। वहीं उनके अलावा मिचेल स्टार्क और मार्नस लाबुशेन ने 41-41 रन बनाए थे। वहीं स्टीव स्मिथ ने 34 रनों की पारी खेली है। दूसरी पारी में भारत के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट रवींद्र जडेजा ने लिए। शमी और उमेश को दो-दो विकेट मिले। सिराज ने एक विकेट लिया।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेवीस हेड और स्टीव स्मिथ के शतकों की मदद से पहली पारी में 469 रन बनाए थे। ट्रेविस हेड ने 174 गेंद में 163 रन और स्टीव स्मिथ 268 गेंद में 121 रन की शानदार पारी खेली थी। जवाब में भारतीय टीम 296 रन ढेर हो गई थी। भारत के लिए अजिंक्य रहाणे ने 89 और शार्दुल ठाकुर ने 51 रन की पारी खेली थी। वहीं रवींद्र जडेजा ने भी 48 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 173 रन की बढ़त मिली थी।
Published on:
10 Jun 2023 07:11 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
