12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

WPL: शतक से चूकीं एलिसा हीली, यूपी वॉरियर्स ने RCB को 10 विकेट से हराया

RCB ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में मात्र 138 रन बनाए। इसके जवाब में यूपी वॉरियर्स की टीम ने 13 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। यूपी के लिए कप्तान एलिसा हीली और देविका वैद्य ने पहले विकेट के लिए 139 रनों की साझेदारी की।

2 min read
Google source verification
allys.png

Royal Challengers Bangalore vs UP Warriorz women premier league 2023 : विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का आठवां मुक़ाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और यूपी वॉरियर्ज (UP) के बीच खेला गया। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए इस एकतरफा मुक़ाबले में यूपी वॉरियर्स ने RCB को 10 विकेट से हरा दिया। यह RCB की इस सीजन में लगातार चौथी हार है। वहीं यूपी ने इस सीजन की दूसरी जीत दर की है।

RCB ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में मात्र 138 रन बनाए। टीम की ओर से एलिसे पेरी (52) और सोफी डिवाइन (36) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। यूपी वारियर्ज की ओर से सोफी एक्लेस्टोन ने चार विकेट चटकाए। वहीं, दीप्ति शर्मा ने तीन और राजेश्वरी गायकवाड़ ने एक विकेट लिया। इसके जवाब में यूपी वॉरियर्स की टीम ने 13 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। यूपी के लिए कप्तान एलिसा हीली और देविका वैद्य ने पहले विकेट के लिए 139 रनों की साझेदारी की। एलिसा हीली अपने शतक से चूक गईं। वह 47 गेंद पर 96 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने अपनी पारी में 18 चौके और एक सिक्स लगाया। देविका ने 31 गेंद पर पांच चौकों की मदद से नाबाद 36 रन बनाए।

यूपी वॉरियर्स की टूर्नामेंट में यह दूसरी जीत हासिल की है। उसके तीन मैचों में चार अंक हो गए हैं। वह तीसरे पायदान पर है। दिल्ली कैपिटल्स के भी तीन मैच में चार अंक हैं, लेकिन वह बेहतर नेट रनरेट से दूसरे पायदान पर है। मुंबई इंडियंस की टीम तीन मैच में तीन जीत के साथ शीर्ष पर है।

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर कप्तान स्मृति मंधाना (4) के रूप में जल्दी पहला झटका लगा। इसके बाद, डिवाइन और पेरी ने 31 गेंदों में 44 रन की साझेदारी कर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। दोनों ने मिलकर पावरप्ले के बाद स्कोर को 50 के पार पहुंचाया। लेकिन नौवें ओवर में डिवाइन (36) और कनिका आहुजा (8) के पवेलियन जाने से आरसीबी की रन गति में कमी आ गई। इसके बाद, पेरी ने अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन लंबी पारी नहीं खेल पाई और 52 रन बनाकर दीप्ति का शिकार बन गईं। उनके आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज ज्यादा टिक ना सकी और पूरी टीम 19.3 ओवर में 138 रनों पर ढेर हो गई।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग