31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2018 Asia Cup खेलने वाले वो 3 भारतीय खिलाड़ी, जो अब गुमनाम हो गए

साल 2018 में अंतिम बार एशिया कप का आयोजन हुआ था। टीम इंडिया ने फाइनल में बांग्लादेश को हराकर ये ट्राफी जीती थी। रोहित शर्मा टीम इंडिया के कप्तान थे। इस टीम में कुछ ऐसे भी खिलाड़ी थे जिनकी पूछ अब नहीं होती है। आइए आपको इन तीन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।

2 min read
Google source verification
Ambati Rayudu to Kedar Jadhav played Asia Cup 2018 now in anonymity

टीम इंडिया ने साल 2018 का एशिया कप जीता था

Asia Cup 2022 का शेड्यूल सामने आ गया है। 27 अगस्त से इसकी शुरूआ होगी। खैर अंतिम बार एशिया कप का आयोजन साल 2018 में हुआ था। इसके बाद कोविड के कारण इसका आयोजन नहीं हुआ। भारत ने साल 2018 में हुए एशिया कप का खिताब रोहित शर्मा की कप्तानी में जीता था। बांग्लादेश को टीम इंडिया ने फाइनल में हराया था। खैर साल 2018 की टीम बहुत ही शानदार थी। कई ऐसे खिलाड़ी है जो इस बार एशिया कप की टीम में नजर नहीं आएंगे। इन खिलाड़ियों का टी-20 करियर खत्म हो गया है और अब ये गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। IPL में भी अब इन खिलाड़ियों को ज्यादा मौका नहीं मिलता है। आइए हम आपको ऐसे ही तीन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।

1) अंबाती रायडू

रायडू का करियर टीम इंडिया के लिए कुछ खास नहीं रहा। उनके साथ न्याय नहीं किया गया। अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें टीम में मौका नहीं दिया गया। साल 2018 में हुए एशिया कप का हिस्सा वो रहे थे। इस दौरान उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके बाद हालांकि उनका परफॉर्मेंस थोड़ा खराब रहा था। आपको बता दें कि साल 2015 के बाद से उन्होंने टीम इंडिया के लिए कोई भी टी-20 मैच नहीं खेला है। अब तो कभी उनकी वापसी भी नहीं हो पाएगी। अब IPL में भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहता है।


2) केदार जाधव


जाधव को टीम इंडिया में बहुत मौके मिले लेकिन वो ज्यादातर फ्लॉप ही रहे। 2018 के एशिया कप टीम के हिस्सा जाधव भी थे। उन्होंने कुछ शानदार पारियां खेलकर मैच जिताए थे। साल 2017 के बाद वो टीम इंडिया के लिए कोई भी टी-20 मैच नहीं खेले हैं। खराब परफॉर्मेंस उनको ले डूबी। अब IPL में भी उनकी पूछ नहीं है। जाधव जल्द ही रिटायमरेंट का ऐलान भी कर सकते हैं। टीम इंडिया में वापसी के सारे दरवाजे उनके लिए बंद हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें- संजय मांजरेकर ने विराट कोहली की खराब फॉर्म पर दिया अहम बयान


3) खलील अहमद

ये नाम भी अब आप कम ही सुन रहे होंगे लेकिन एक समय अपनी गेंदबाजी से सभी को खलील ने प्रभावित किया था। 2018 एशिया कप टीम में खलील अहमद भी थे। इस दौरान उन्होंने शानदार गेंदबाजी की थी। अब शायद ही उनका नाम क्रिकेट में लिया जाता है। लंबे समय से वो टीम इंडिया के लिए मैदान में नजर नहीं आए है। टीम इंडिया के लिए वो 14 टी-20 मुकाबले खेल चुके हैं।

यह भी पढ़ें- CWG 2022: भारतीय़ महिला क्रिकेट टीम ने बारबाडोस को 100 रन से हराया

Story Loader