2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संजय मांजरेकर ने विराट कोहली की खराब फॉर्म पर दिया अहम बयान

विराट कोहली इस समय खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। कई दिग्गज उन्हें लंबा ब्रेक लेने की सलाह दे चुके हैं। हालांकि संजय मांजरेकर का कहना है कि उन्हें इस समय ज्यादा से ज्यादा क्रिकेट खेलनी चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि विराट अभी तक बहुत ब्रेक ले चुके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 3 Aug 2022, 8:14 PM IST

sanjay manjrekar on virat kohli current form and international match team india

विराट कोहली को लेकर अहम बयान

विराट कोहली के ऊपर इस समय लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही है। इस समय वो अपने करियर के सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। पिछले तीन साल से उन्होंने कोई भी शतक नहीं लगाया है। हर मैच में वो फ्लॉप रहे हैं। कई दिग्गजों का कहना है कि अब उन्हें लंबा ब्रेक लेना चाहिए। हालांकि दिग्गज संजय मांजरेकर ने कुछ और ही प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि विराट कोहली ने बहुत ब्रेक ले लिया है और उन्हें अब हर इंटरनेशनल मैच खिलाना चाहिए। कुछ दिन बाद एशिया कप का आयोजन होगा। टीम का चयन अभी नहीं हुआ है। विराट कोहली जरूर एशिया कप में टीम का हिस्सा रहेंगे। इस साल के अंत में टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन भी होगा। तब तक अगर विराट फॉर्म में नहीं आएंगे तो काफी मुश्किल हो जाएगी।


विराट कोहली को लेकर संजय मांजरेकर का बड़ा बयान

संजय मांजरेकर कमेंट्री के साथ-साथ मौजूदा क्रिकेट पर अपनी राय रखते रहते हैं। इस बार स्पोर्ट्स ओवर द टॉप पर इंटरव्यू के दौरान उनसे विराट कोहली को लेकर सवाल पूछा गया था। उन्होंने कहा, विराट इंटरनेशनल मैच ना खेलकर बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं। उन्हें हर मुकाबला खेलना चाहिए। मेरे हिसाब से विराट बहुत ब्रेक ले चुके हैं। लोग कह रहे हैं कि उन्हें ब्रेक लेना चाहिए लेकिन मेरा मानना है कि वो बहुत ब्रेक ले चुके हैं।

उन्होंने आगे कहा, आप अगर रिकॉर्ड देखेंगे तो आपको पता चल जाएगा कि उन्होंने ज्यादा इंटरनेशनल मुकाबले नहीं खेले हैं। इसके पीछे कोई अन्य वजह भी हो सकती है। शायद विराट ने बोर्ड से इस बारे में बात की हो। मैं अगर पर्सनल तौर पर कहूं तो फिर विराट को ज्यादा से ज्यादा इस समय खेलना चाहिए। जितना वो खेलेंगे उतनी उनकी फॉर्म आगे बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें- 3 भारतीय खिलाड़ी जिनके पास Asia Cup 2022 में जगह बनाने का आखिरी मौका होगा


विराट कोहली का क्या एशिया कप में चयन होगा?

पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से विराट कोहली ने बहुत ब्रेक लिया है। कुछ हद तक संजय मांजरेकर ने सही बात कही है। इस समय भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज चल रही है। इस सीरीज का हिस्सा भी विराट कोहली नहीं है। कई दिग्गज कह चुके हैं कि विराट कोहली को ज्यादा से ज्यादा मैच खेलने चाहिए।

पहले खबर ये भी आई थी कि जिम्बाव्बे दौरे पर विराट कोहली जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। विराट को उस दौरे पर भी नहीं भेजा गया है। अब देखना होगा कि एशिया कप में विराट कोहली का प्रदर्शन कैसा रहता है। ये बात तो पक्की है कि एशिया कप में वो जरूर खेलेंगे।

यह भी पढ़ें- भारत की तरफ से कप्तान के तौर पर टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन रोहित शर्मा