3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत की तरफ से कप्तान के तौर पर टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन रोहित शर्मा

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी-20 में रोहित शर्मा 11 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। इसके बावजूद उन्होंने एक खास मुकाम अपने करियर में हासिल किया है। अपने साथी खिलाड़ी विराट कोहली को उन्होंने इस बार पछाड़ दिया है। आइए हम आपको उनके इस खास रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 3 Aug 2022, 3:56 PM IST

ind vs wi rohit sharma creates records t20 international virat kohli

रोहित शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड

Rohit Sharma: टीम इंडिया ने तीसरे टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हरा दिया है। टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इस मुकाबले में कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए क्योंकि 11 रन बनाकर वो रिटायर्ड हर्ट हो गए। उन्हें थोड़ा इंजरी आ गई थी और उन्होंने इसके बाद कई रिस्क नहीं लिया। रोहित ने पिछले कुछ सालों से कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए है। कप्तान के तौर पर भी उन्हें सफलता मिल रही है। उन्होंने इस बार सिक्स के मामले में एक नई उपलब्धि अपने करियर में हासिल कर ली है। भारत की तरफ से कप्तान के तौर पर टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज अब रोहित शर्मा बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था। विराट कोहली के नाम 59 सिक्स थे। रोहित के अब 60 सिक्स हो गए हैं।

विराट कोहली को छोड़ा पीछे

रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी-20 मुकाबले में 5 गेंद पर 11 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने एक सिक्स और एक चौका लगाया। सिक्स लगाते ही उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रोहित अभी कुछ साल तक टीम इंडिया के कप्तान बने रहेंगे। ऐसे में वो और भी बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- IND vs WI, 3rd T20: भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 2-1 की बनाई बढ़त

टी-20 में कप्तान के तौर पर उनकी जीत का प्रतिशत भी अभी तक जबरदस्त रहा है। टी-20 इंटरनेशनल में उनकी जीत का प्रतिशत 82.35 है। ऐस तरह का रिकॉर्ड अभी तक कोई भी कप्तान इस छोटे फॉर्मेट में नहीं बना पाया है। रोहित इस समय अच्छी फॉर्म में भी चल रहे हैं।


रोहित शर्मा का करियर

शर्मा अभी तक 131 टी-20 मैचों में 3454 रन बना चुके हैं। वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन टी-20 में बनाने वाले बल्लेबाज भी रोहित शर्मा हैं। उनके नाम चार शतक भी हैं। इसके अलावा अभी तक 233 वनडे मैचों में वो 9376 रन बना चुके हैं। उनके नाम 29 शतक और 3 दोहरे शतक है। वनडे और टी-20 में हमेशा से उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। अब तो टेस्ट में भी उनकी शानदार बल्लेबाजी देखने को मिलती है।

यह भी पढ़ें- Asia Cup 2022 के लिए पाकिस्तान ने अपनी टीम का किया ऐलान