3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asia Cup 2022 के लिए पाकिस्तान ने अपनी टीम का किया ऐलान

एशिया कप 2022 की शुरूआत 27 अगस्त से होगी। टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को मुकाबला खेला जाएगा। एशिया कप के लिए पाकिस्तान ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इस बार कई नए चेहरों को टीम में शामिल किया गया है, जबकि एक बड़े खिलाड़ी को बाहर का रास्ता दिखाया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 3 Aug 2022, 1:38 PM IST

 Asia Cup 2022 pakistan squads for t20 and netherlands odi team india

पाकिस्तान ने किया टीम का ऐलान

एशिया कप 2022 का आयोजन 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच UAE में होगा। एक दिन पहले इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया था। इसके तुरंत बाद ही पाकिस्तान ने एशिया कप के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है।नीदरलैंड के खिलाफ वनडे मुकाबले के लिए टीम की घोषणा कर दी गई है। एशिया कर के लिए 15 खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है। कप्तान बाबर आजम ही रहेंगे। पाकिस्तान की टीम इस बार एशिया कप जीतने की प्रबल दावेदार भी है। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 28 अगस्त को होगा। इस मैच का सभी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एशिया कप की टीम में इस बार हसन अली को जगह नही दी गई है। कुछ नए चेहरे पाकिस्तानी टीम में इस बार शामिल किए गए है।


एशिया कप की टीम में शामिल हुए नए चेहरे


अच्छी बात ये हैं कि तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की वापसी हो गई है। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान उन्हें इंजरी आ गई थी। अब वो वापसी करने के लिए तैयार है।युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह को भी नीदरलैंड्स और एशिया कप दोनों ही टीम में जगह इस बार दी गई है। हसन अली को बाहर कर नसीम को मौका दिया गया है।

एशिया कप और नीदरलैंड वाली टीम्स में बहुत बदलाव देखने को मिले हैं। एशिया कप के लिए पांच नए चेहरों को शामिल किया गया है। आपको बता दें एशिया कप में पाकिस्तान अपने अभियान काी शुरूआत भारत के खिलाफ करेगा। दोनों के बीच ये मुकाबला 28 अगस्त रविवार को खेला जाएगा। नीदरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की टीम 16, 18 और 21 अगस्त को वनडे मैच खेलेगी।

यह भी पढ़ें- IND vs WI, 3rd T20: भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 2-1 की बनाई बढ़त

नीदरलैंड वनडे के लिए पाकिस्तान टीम

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, हारिस रउफ, इमाम-उल-हक, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी, शाहनवाज दहानी, जाहिद महमूद।

एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिरी।

यह भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या ने टी-20 इंटरनेशनल में अपने 50 विकेट विकेट किए पूरे