
भारतीय टीम की जीत
भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम का मुकाबला कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में बारबाडोस के साथ हुआ। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में 100 रनों से जीत हासिल की। टीम इंडिया ने इस जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। ये करो या मरो का मुकाबला था। अगर टीम हार जाती तो फिर बाहर हो जाती। गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विभाग में इस बार टीम ने शानदार काम किया। भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए इस मुकाबले में 4 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए बारबाडोस 20 ओवर में 8 विकेट पर 62 रन ही बना पाई। ये जीत टीम इंडिया के लिए बहुत खास रही। हालांकि बारबाडोस कमजोर टीम थी लेकिन फिर भी टीम इंडिया ने अच्छा खेल इस मैच में दिखाया। टीम इंडिया ने मेडल पाने की उम्मीदों को जिंदा रखा है।
भारतीय टीम का जबरदस्त प्रदर्शन
भारत की तरफ से जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 46 गेंदों में नाबाद 56 रन बनाए। इसके अलावा सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा ने 26 गेंदों में 43 रनों की शानदार पारी खेली। शैफाली ने टीम को इस बार अच्छी शुरूआत दिलाई। गेंदबाजी में रेणुका सिंह का जबरदस्त प्रदर्शन जारी रहा। रेणुका ने चार विकेट लेकर बारबाडोस के ऊपर क्रम को तहस-नहस कर दिया था।
यह भी पढ़ें- संजय मांजरेकर ने विराट कोहली की खराब फॉर्म पर दिया अहम बयान
बारबाडोस की तरफ से किशोना नाइट ने 16 और शकीरा सेल्मन ने 12 रन बनाए। बारबाडोस के सात बल्लेबाज दहाई अंक के आंकड़े तक पहुंचने में नाकाम रहे।बारबाडोस पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी नौ विकेट की हार में 64 रन पर आउट हो गया था। अब इस जीत के साथ भारत ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया (तीन मैचों में छह अंक) से दो जीत से चार अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा है। उन्होंने पाकिस्तान को हराया था और अपने पहल मैच में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था।
दीप्ति शर्मा ने खेली शानदार पारी
भारतीय टीम के लिए इस मैच में जीत जरूरी थी। भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही। स्मृति मंधाना महज 5 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद शेफाली वर्मा ने जेमिमा रोड्रिग्स के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 71 रनों की शानदार साझेदारी निभाई। शैफानी ने तेजतर्रार पारी खेली आखिरी के ओवरों में दीप्ति शर्मा ने भी 28 गेंदों में 34 रन जड़े। इस वजह से टीम इंडिया 162 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। इस बार कप्तान हरमनप्रीत कौर का बल्ला भी नहीं चला।
यह भी पढ़ें- T-20 रैंकिंग में सर्वाधिक रेटिंग अंक प्राप्त करने वाले 3 भारतीय बल्लेबाज
Published on:
4 Aug 2022, 7:24 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.