42 वर्षीय पूर्व तेज गेंदबाज ने यह भी कहा कि यह जरूरी नहीं कि आपके नाम पर ट्रॉफी का होना कितना बड़ा है, बल्कि यह भी महत्वपूर्ण है कि सचिन तेंदुलकर के साथ आपका नाम जुड़ा है। वह मेरे लिए अब तक के सबसे महानतम क्रिकेटरों में से एक हैं। मैं ट्रॉफी पर अपने नाम के साथ उनका नाम देखता हूं तो बड़ा अजीब लगता है। उन्हें मैंने बचपन से देखा हैं और उनके खिलाफ खेला है। वह महान क्रिकेटर रहे हैं, जिन्होंने पूरे करियर में देश की उम्मीदों का बोझ उठाया है।