31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WI VS BAN: रसेल के आल-राउंड प्रदर्शन से इंडीज ने बांग्लादेश को पहले T20 मैच में दी मात

बांग्लादेश का वेस्ट इंडीज दौरा 2018, 3 मैचों की T20 सीरीज में वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम ने 1-0 की बढ़त बना ली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 1 Aug 2018, 11:37 AM IST

नई दिल्ली। बांग्लादेश का वेस्ट इंडीज दौरा 2018 , वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम ने सेंट किट्स में हुए बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली हैं। कई दिग्गज खिलाड़ियों की ग़ैरमौजूदगी में उतरी वेस्ट इंडीज की टीम के लिए आंद्रे रसेल ने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाई। बांग्लादेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुक्सान पर 143 रन बनाए। बारिश के कारण मैच घटा कर 11 ओवर का कर दिया गया। वेस्ट इंडीज को नया टारगेट 91 रनों का मिला जिसे उन्होंने 9.1 ओवर में 3 विकेट के नुक्सान पर 93 रन बनाकर चेस कर लिया। दोनों टीमों के बीच 4 अप्रैल को अगला मैच खेला जायेगा। तीन मैचों की सीरीज में वेस्ट इंडीज ने 1-0 की बढ़त बना ली हैं। वेस्ट इंडीज ने टेस्ट सीरीज पर कब्ज़ा जमाया था वहीं बांग्लादेश ने ODI सीरीज जीती थी।


विलियम्स के आगे फेल बांग्लादेशी बल्लेबाज-
वेस्ट इंडीज की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया। बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम को पहली ही गेंद पर झटका लगा। मैच का पहला ओवर लेकर आए एश्ले नर्स ने पहली गेंद पर 0 के स्कोर पर तमीम इकबाल को फिर चौथी गेंद पर सौम्य सर्कार को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद वेस्ट इंडीज के गेंदबाजों ने बांग्लादेश को संभलने का मौका नहीं दिया। कीमो पॉल ने 2 और केसरिक विलियम्स के 4 विकटों ने बांग्लादेश की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। बांग्लादेश के लिए महमुदुल्लाह ने 35 रनों की पारी खेली और टीम को 143 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।


रसेल का गेंद-बल्ले से शानदार प्रदर्शन-
आंद्रे रसेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट झटका। उन्होंने अरीफुल हक को बोल्ड किया। इसके बाद बल्लेबाजी में फर्स्ट डाउन उतरे रसेल ने अपने चित-परिचित अंदाज में गेंदबाजों की धुनाई कर 21 गेंदों में 3 छक्के और 3 चौकों की मदद से नाबाद 35 रन बनाए। रसेल के अलावा मार्लन सैमुएल्स ने 13 गेंदों में 2 चौकों और 2 छक्कों के साथ 26 रनों की पारी खेली। इसके साथ रोमन पॉवेल ने 9 गेंदों में 2 छक्कों की मदद से 15 रन बनाए।