
साक्षी धोनी की इस ड्रेस पर मचा है बवाल, लोगों ने तो कहा - अपना नहीं तो कम से कम धोनी का तो ख्याल रख लो
नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी पहले ही कई बार सोशल मीडिया के कारण सुर्खियों में रही है। अब वो एक बार फिर खबरों में बनी हुई है। दरअसल साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की। साक्षी के इस पोस्ट पर लाइक-कमेंट तो खूब मिले। लेकिन कई लोगों ने उन्हें उनकी ड्रेस के कारण जमकर लताड़ भी लगाई। एक यूजर ने तो यहां तक कह दिया कि अपना नहीं तो कम से कम धोनी का तो ख्याल रख लो।
दो दिन पहले किया था पोस्ट-
साक्षी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से दो दिन पहले अपना एक तस्वीर पोस्ट की। पोस्ट की गई तस्वीर में साक्षी स्क्रीन कलर की ब्लाउज पहनी है। तस्वीर देखने पर ऐसा लगता है मानो वो पारदर्शी ब्लाउज हो। इस पोस्ट को अब तक दो लाख चौदह हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वहीं सैकड़ों की संख्या में लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
कई लोगों ने बताया सुंदर-
प्रतिक्रिया देते हुए कई यूजरों ने साक्षी की इस तस्वीर को सुंदर बताया है। जबकि कई लोगों की नजर में ये अश्लील है। सुपर, नाइस लूक, क्वीन, वेरी नाइस जैसी प्रतिक्रियों के बीच कुछ लोगों ने साक्षी को तीखी नसीहत भी है। एक यूजर ने तो प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अपना नहीं तो कम से कम धोनी का तो ख्याल रख लो।
यूजरों की प्रतिक्रिया-
shringibharat नामक के एक यूजर ने लिखा कि यहां भारतीय पद्धति चलती है ना कि पश्चिमी संस्कृति.. यहां महिलाओ का सम्मान किया जाता है। इसलिए बात ओन्ली कपडे की है कि ऐसे कपड़े नहीं पहन ना चाहिए बस। उनके इस कमेंट पर अन्य यूजरों ने shringibharat नामक यूजर को भी लताड़ा। जिस पर shringibharat ने आगे लिखा कि महिलाओं का सम्मान करते है और धोनी का भी। तुमको भी मानना चाहिए ये कपड़े पश्चिमी संस्कृति के है।
Published on:
31 Jul 2018, 6:57 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.