5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मैथ्यूज की मांसपेशियों खिंची, मैच बचाने के लिए पांचवें दिन उतरने पर संशय

रन लेने के दौरान उनके दाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया। मैदान पर फिजियो आए। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
2 min read
Google source verification
 srilanka

मैथ्यूज की मांसपेशियों खिंची, मैच बचाने के लिए पांचवें दिन उतरने पर संशय

क्राइस्टचर्च : श्रीलंका-न्‍यूजीलैंड के बीच चल रहे दूसरे टेस्‍ट मैच के हेग्ले ओवल मैदान पर चौथे दिन बल्लेबाज के दौरान एंजेलो मैथ्यूज की मांसपेशियां खिंच गई। इस वजह से उन्‍हें मैदान उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा। अब उनकी चोट का स्कैन किया जाएगा। इसके बाद ही पता चला पाएगा कि वह पांचवे दिन बल्‍लेबाजी के लिए दोबारा मैदान पर उतर सकेंगे अथवा नहीं। श्रीलंका टीम के मैनेजर जर्ली वाउटेसेरेसज ने इस बात की पुष्टि की है कि मैथ्यूज की स्थिति ठीक नहीं है और उनका स्कैन किया जाएगा।

मैच बचाने के लिए करनी होगी पूरे दिन बल्‍लेबाजी
किवी टीम ने श्रीलंका के सामने 660 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है और उसने चौथे दिन के अंत छह विकेट खोकर मात्र 231 रन बनाए है और जीत के लक्ष्‍य से वह अब भी 429 रन दूर है। इस स्थिति में मैच जीतने की संभावना तो न के बराबर है, लेकिन मैच बचाने के लिए अंतिम दिन मैथ्‍यूज को पांचवें दिन अपनी इसी चोट के साथ मैदान पर उतरना होगा, बल्कि उन्‍हें पूरे दिन बल्‍लेबाजी भी करनी होगी। उनके जैसे बल्‍लेबाज के बिना श्रीलंका के लिए यह मैच बचाना असंभव जैसा लग रहा है। बता दें कि मैथ्यूज उस समय रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए, जब वह 22 रन बनाकर न्‍यूजीलैंड की तूफानी गेंदबाजों के सामने डटे हुए थे।

रन लेने के दौरान खिंची मांशपेशी
मैथ्‍यूज जब 14 रन पर खेल रहे थे, उस वक्‍त एक रन लेने के दौरान उनके दाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया। मैदान पर फिजियो आए। कुछ देर मैदान पर इलाज कराने के बाद मैथ्यूज ने दोबारा बल्लेबाजी जारी की, लेकिन वह सजह महसूस नहीं कर रहे थे। इसलिए चायकाल की घोषणा से ठीक पहले वह वापस ड्रेसिंग रूम चले गए। बता दें कि बीते कुछ वर्षो से चोट के कारण मैथ्यूज लगातार टीम से अंदर-बाहर होते रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग