30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धोनी को संन्यास दिलवाना चाहते हैं अनिल कुंबले! दे गए ये चौंकाने वाला बयान

महेंद्र सिंह धोनी वर्ल्ड कप के बाद से क्रिकेट से दूर हैं। वेस्टइंडीज के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी धोनी को टीम में नहीं चुना गया।

less than 1 minute read
Google source verification
dhoni_and_kumble.jpeg

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर अभी तक बातें हो रही हैं। वेस्टइंडीज दौरे के बाद धोनी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में भी टीम में नहीं चुना गया। एमएस धोनी वर्ल्ड कप के बाद से ही टीम से बाहर चल रहे हैं। इस बीच धोनी के भविष्य को लेकर टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और कोच अनिल कुंबले का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा है कि चयनकर्ताओं को धोनी से बात करनी चाहिए।

सम्मानजनक विदाई के हकदार हैं धोनी- कुंबले

अनिल कुंबले के मुताबिक, धोनी जल्द रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं और उन्हें सम्मानजनक विदाई मिलनी चाहिए, वो इसके हकदार हैं। ये कहकर कुंबले ने ये संकेत दिए हैं कि वो भी धोनी को संन्यास दिलवाना चाहते हैं। कुंबले ने कहा, ‘धोनी जब भी खेल से अलग होना चाहें, तब उन्हें सम्मानजनक विदाई दी जानी चाहिए। चयनकर्ताओं को अपनी योजनाओं को लेकर चर्चा करनी चाहिए। अगर चयनकर्ताओं का मानना है कि धोनी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए फिट बैठते हैं, तो उन्हें हर मैच में खेलना चाहिए। चयनकर्ताओं को एक फैसला करना होगा, क्योंकि वर्ल्ड कप एक साल ही दूर है।’

वर्ल्ड कप में धोनी ने नहीं किया बेहतर प्रदर्शन- कुंबले

कुंबले ने वर्ल्ड कप में धोनी की परफॉर्मेंस पर भी बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि माही की तरफ से वर्ल्ड कप में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं हो सका। कुंबले ने कहा, ‘आप चाहते हैं कि एक संतुलित टीम हमेशा बेहतर प्रदर्शन करे। यही वर्ल्ड कप में नहीं हो सका।’ भारतीय टीम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हारकर बाहर हो गई थी। इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया था।