
पूर्व भारतीय कप्तान अनिल (photo - instagram/@anil.kumble)
IND vs ZIM: चेन्नई में आज टीम इंडिया की साख की लड़ाई है! एक तरफ विश्व विजेता बनने का सपना है, तो दूसरी तरफ जिम्बाब्वे जैसा 'जायंट किलर', जो बड़े-बड़े उलटफेर करने में माहिर है। पूर्व दिग्गज कप्तान अनिल कुंबले ने टीम इंडिया को साफ चेतावनी दे दी है, अगर जिम्बाब्वे को हल्का समझने की गलती की, तो सेमीफाइनल का टिकट हाथ से फिसल सकता है। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला किसी 'फाइनल' से कम नहीं है, क्योंकि यहां हार का मतलब है टूर्नामेंट से बाहर! जानते हैं कुंबले ने क्यों कहा कि टीम इंडिया को आज फूंक-फूंक कर कदम रखने होंगे।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों की करारी हार के बाद टीम इंडिया मुश्किल में है। भारत का रन रेट गिरकर -3.800 हो गया है। अब सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज दोनों को हराना ही होगा। कुंबले ने कहा कि भारत को अपनी आक्रामक शैली में खेलना होगा, लेकिन सावधानी के साथ।
कुंबले ने जिम्बाब्वे के हालिया प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कुछ बड़ी जीतें गिनाईं है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को हराया है। श्रीलंका के खिलाफ 179 रनों का बड़ा टारगेट चेज किया है। ये जीतें बताती हैं कि जिम्बाब्वे दबाव झेलना और बड़े मैच जीतना सीख गया है।
कुंबले ने जिम्बाब्वे के कुछ खास खिलाड़ियों का जिक्र किया जो भारत के लिए सिरदर्द बन सकते हैं। ब्लेसिंग मुजारबानी और ब्रैड इवांस नई गेंद से अच्छा उछाल और मूवमेंट पैदा कर रहे हैं, जो पावरप्ले में भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। जिम्बाब्वे का टॉप ऑर्डर भी इस समय शानदार फॉर्म में है।
अनिल कुंबले ने साफ कहा कि यह वर्ल्ड कप है और यहां कोई भी टीम हल्की नहीं होती। आगे कहा, 'खिलाड़ियों को अपनी जिम्मेदारी खुद लेनी होगी। आप अगले बल्लेबाज के भरोसे नहीं बैठ सकते। हर मौके का फायदा उठाना होगा और अपना बेस्ट देना होगा। अगर सेमीफाइनल में जाना है, तो जिम्बाब्वे के खिलाफ पूरी ताकत झोंकनी पड़ेगी।'
Updated on:
26 Feb 2026 06:12 pm
Published on:
26 Feb 2026 04:44 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
