नई दिल्ली। अफगानिस्तान प्रीमियर लीग(APL) 2018 में रविवार को पक्तिआ पैंथर्स और नांगरहर लैपर्ड्स के बीच खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला खिलाड़ी बेन कटिंग ने शानदार प्रदर्शन किया पर अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम साबित हुए। बेन कटिंग अपने पहले APL मैच में हैट्रिक भी ले चुके हैं। पक्तिआ पैंथर्स ने 20 ओवरों में 8 विकेट के नुक्सान पर 184 रन बनाए थे जिसके जवाब में नांगरहर लैपर्ड्स 6 विकेट के नुक्सान पर 163 रन ही बना सकी और यह मैच 21 रनों से हार गई।