नई दिल्ली।सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने अभी हाल ही में श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम में जगह बनाई थी। हलाकि वह इस दौरे पर केवल 3 विकेट और 14 रन ही बना सके थे। जिस कारण उनके टीम में चयन पर सवाल उठने लगे थे, लेकिन अब उन्होंने विनू माकंड अंडर 19 ट्रोफी में शानदार प्रदर्शन कर सभी आलोचकों को करारा जवाब दिया है। अर्जुन को इस टूर्नामेंट के लिए मुंबई की अंडर-19 टीम में चयनकर्ताओं ने मौका दिया था जिसे सचिन के लाल ने बिलकुल सही साबित किया है। अर्जुन को एशिया कप के लिए भारत की अंडर-19 टीम में जगह नहीं मिली थी, लेकिन उन्होंने हार न मानते हुए इस टूर्नामेंट में मिले मौके का भरपूर फायदा उठाते हुए अच्छा प्रदर्शन किया है।