9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Team India New Sponsor: 579 करोड़ रुपये में अपोलो टायर्स बना भारतीय टीम का नया स्पॉन्सर, ड्रीम 11 से हर मैच में इतने करोड़ ज्यादा देगा

Indian Cricket Team New Sponsor: अपोलो टायर्स अब आधिकारिक तौर पर भारतीय क्रिकेट टीम का नया जर्सी स्पॉन्सर बन गया है। अपोलो टायर्स 2027 तक भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पर अपना लोगो प्रदर्शित करेगा।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Sep 16, 2025

Harbhajan Singh Picks India Squad for Asia Cup 2025

अपोलो टायर्स बना भारतीय टीम का नया स्पॉन्सर (Image: IANS)

Team India Jersey New Sponsor: भारतीय क्रिकेट टीम के जर्सी स्पॉन्सर को लेकर लंबे समय से चला आ रहा सस्पेंस अब खत्म हो गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आधिकारिक तौर पर अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) को टीम इंडिया का नया जर्सी स्पॉन्सर घोषित किया है। अपोलो टायर्स ने 579 करोड़ रुपये की बोली लगाकर तीन साल साल के लिए यह डील हासिल की है। ऑनलाइन गेमिंग एप ड्रीम 11 से डील रद्द होने के बाद टीम इंडिया के पास कोई स्पॉन्सर नहीं है। एशिया कप 2025 में टीम बिना स्पॉन्सर के खेल रही है।

बोली में अपोलो टायर्स ने मारी बाजी

BCCI ने 2 सितंबर, को जर्सी स्पॉन्सरशिप के लिए बोली प्रक्रिया शुरू की थी, जिसमें सख्त नियम लागू किए गए थे। इन नियमों के तहत गेमिंग, बेटिंग, क्रिप्टो, तंबाकू, खेल-कपड़े, बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, कोल्ड ड्रिंक, पंखे, मिक्सर-ग्राइंडर, ताले और इंश्योरेंस जैसी कंपनियों को बोली लगाने से रोक दिया गया था। इस सौदे के अपोलो टायर्स तहत बीसीसीआई को प्रति मैच की लागत लगभग 4.77 करोड़ रुपये देगा। यह राशि पिछले स्पॉन्सर Dream11 द्वारा दिए जा रहे 4 करोड़ रुपये प्रति मैच से अधिक है।

2027 तक चमकेगा अपोलो टायर्स का लोगो

नए समझौते के तहत भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पर अब अपोलो टायर्स का लोगो नजर आएगा। यह करार 2027 तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान 121 द्विपक्षीय मैच और 21 आईसीसी मैच खेले जाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक प्रत्येक द्विपक्षीय मैचों के लिए आधार मूल्य 3.5 करोड़ रुपये और विश्व कप मैचों के लिए 1.5 करोड़ रुपये तय किया है। 100 से अधिक देशों में मौजूद गुड़गांव स्थित इस टायर कंपनी ने कैनवा और जेके सीमेंट्स को पीछे छोड़ यह डील हासिल की है। कैनवा और जेके सीमेंट्स ने 544 और 477 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी।

ड्रीम 11 के साथ इस वजह से आरडीडी हुई थी डील

बता दें ड्रीम 11 ने 2023 में बीसीसीआई के साथ 358 करोड़ रुपये का तीन साल का स्पॉन्सरशिप कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था, जो 2026 तक वैध था। इस समझौते के तहत बीसीसीआई को प्रत्येक घरेलू मैच के लिए 3 करोड़ रुपये और विदेशों में खेले गए प्रत्येक मैच के लिए 1 करोड़ रुपये मिलते थे। हालांकि, नए गेमिंग बिल के लागू होने के बाद ड्रीम 11 ने अपने पेड कॉन्टेस्ट को बंद कर दिया है, जिससे कंपनी की आय पर भारी असर पड़ा है।