5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अर्जुन तेंदुलकर का बढ़ा कद, अब बीसीसीआइ वनडे लीग के लिए हुआ चयन

अर्जुन काफी मेहनती क्रिकेटर हैं और इसका ईनाम उन्‍हें एक बार फिर मिला है। इस बार वह मुंबई अंडर-23 में शामिल किए गए हैं।
2 min read
Google source verification
arjun tendulkar

अर्जुन तेंदुलकर का बढ़ा कद, अब बीसीसीआइ वनडे लीग के लिए हुआ चयन

मुंबई : क्रिकेट के भगवान का दर्जा रखने वाले सचिन तेंदुलकर के लाल अर्जुन तेंदुलकर भी बहुत तेजी से अपना खेल निखारते जा रहे हैं। उन्‍होंने जब से क्रिकेट के मैदान पर कदम रखा है, तब से वह बड़े-बड़े स्‍टार क्रिकेटर से ज्‍यादा सुर्खियां चुरा रहे हैं। वह काफी मेहनती क्रिकेटर हैं और इसका ईनाम उन्‍हें एक बार फिर मिला है। इस बार वह मुंबई अंडर-23 में शामिल किए गए हैं। इस कारण वह एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उनका चयन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की वनडे लीग के लिए किया गया है। यह लीग 14 फरवरी से जयपुर में शुरू रही है। वह अपनी टीम की तरफ से अन्‍य राज्‍यों की अंडर-23 टीम के खिलाफ खेलेंगे।

जय विष्‍ट बने कप्‍तान
मुंबई ने अपने अंडर-23 टीम का कप्‍तान जय बिष्ट को बनाया है और 15 सदस्‍यीय टीम में अर्जुन तेंदुलकर को भी शामिल किया गया है। अर्जुन को डीवाई पाटिल टी-20 कप और आरएफएस ताल्यरखान मेमोरियल इंविटेशन टूर्नामेंट में अच्छे प्रदर्शन का ईनाम मिला है।

कोच ने की तारीफ
मुंबई अंडर-23 के कोच अमित पग्निस ने 19 साल के इस हरफनमौला की तारीफ में कहा कि ताल्यरखान मेमोरियल में उन्होंने 18वें और 20वें ओवर में केवल 5 रन दिए और यशस्वी जयसवाल का विकेट भी लिया। दो अभ्यास मैचों में भी अच्छी गेंदबाजी की और हर मैच में दो दो विकेट लिए। उन्‍होंने कहा कि अर्जुन की ताकत यॉर्कर्स, बाउंसर्स और स्लोअर्स हैं। अर्जुन ने केसी महिंद्रा शील्ड अंडर-19 टूर्नामेंट में 70 रन देकर 6 विकेट लिए थे। पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टीम को नेट प्रैक्टिस भी कराई थी।

यह है मुंबई अंडर-23 टीम :
जय विष्‍ट (कप्तान), हार्दिक तोमरे (विकेटकीपर), सुवेद पार्कर, चिन्मय सुतार, सिद्धार्थ अक्रे, कर्श कोठारी, तनुष कोटियान, आकिब कुरैशी, अंजदीप लाड, क्रुतिक हानागवड़ी, आकाश आनंद, अमन खान, अथर्व अंकोलेकर, अर्जुन तेंदुलकर, साइराज पाटिल।