6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MI vs KKR Highlights IPL 2025: अश्विनी कुमार की घातक गेंदबाजी की मदद से मुंबई इंडियंस ने कोलकाता को 8 विकेट से हराया

MI vs KKR Highlights, IPL 2025 : टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता 20 ओवर में 10 विकेट खोकर सिर्फ 116 रन ही बना सकी थी। जवाब में मुंबई ने महज 12.5 ओवर में दो विकेट गंवाकर 121 रन बनाए और आठ विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Mar 31, 2025

Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Highlights, IPL 2025: अश्विनी कुमार की घटक गेंदबाजी की मदद से मुंबई इंडियंस (MI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 12वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 43 गेंद रहते 8 विकेट से हरा दिया। यह मुंबई की इस सीजन पहली जीत है। इस जीत के साथ मुंबई अंक तालिका में पांचवे स्थान पर आ गई है। वहीं केकेआर अंक तालिका के आखिर में पहुंच गई है।

कोलकाता नाइट राइडर्स के 116 रन के स्कोर के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा और रायन रिकलटन की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट लिए 46 रन जोड़े। छठें ओवर में रसल ने रोहित शर्मा (13) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।

इसके बाद रसल ने विल जैक्स (16) को अपना दूसरा शिकार बनाया। मुंबई ने 12.5 ओवर में दो विकेट पर 121 रन बनाकर आठ विकेट से मुकाबला जीत लिया। रायन रिकलटन ने 41 गेंदों में चार चौके और पांच छक्के लगाते हुए (62) रनों की मैच विजयी पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने नौ गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए (नाबाद 27) रन बनाये। कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से आंद्रे रसल ने दो बल्लेबाजों को आउट किया।

इससे पहले आज यहां मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने मात्र दो रन के स्कोर पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गवां दिये। सुनील नारायण (शून्य) और क्विंटन डी कॉक (एक) रन बनाकर आउट हुये।

ट्रेंट बोल्ट ने सुनील नारायण का बोल्ड किया। वहीं डीकॉक को दीपक चाहर ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद चौथे ओवर में अश्विनी कुमार ने कप्तान अजिंक्य रहाणे (11) को अपना पहला शिकार बनाया। वेंकटेश अय्यर (तीन) को चाहर ने आउटकर अपना दूसरा विकेट लिया। जमने का प्रयास कर रहे अंगकृष रघुवंशी (26) को हार्दिक पंड्या ने आउट किया।

इसके बाद अश्विनी कुमार ने रिंकू सिंह (17), मनीष पांडे (19) और आंद्रे रसल (पांच) को आउट कर कोलकाता की कमर तोड़ दी। कोलकाता का नौवां 15वें ओवर में विकेट हर्षित राणा (चार) के रूप में गिरा। मिचेल सैंटनर ने रमन दीप सिंह 12 गेंदों में (22) रन को आउटकर कोलकाता की पारी को 16.2 ओवर में 116 रन के स्कोर पर समेट दिया। मुंबई इंडियंस की ओर से अश्विनी कुमार ने तीन ओवरों में 24 रन देकर चार विकेट लिये। दीपक चाहर को दो विकेट मिले। ट्रेंट बोल्ट, हार्दिक पंड्या, विग्नेश पुथुर और मिचेल सैंटनर ने एक-एक विकेट लिये।