
एशिया कप: BCCI ने उठाया ये बड़ा कदम, अचानक से इन 5 गेंदबाजों को भेजा दुबई
नई दिल्ली।एशिया कप 2018 से पहले BCCI ने एक बड़ा कदम उठाते हुए अचानक से 5 गेंदबाजों को दुबई भेज दिया है। 15 सदस्य वाली भारतीय टीम पहले से दुबई पहुंच चुकी है। एशिया कप का पहला मैच शनिवार को होना है। इसमें 6 टीमें (भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, हॉग-कॉग) खिताब के लिए आपस में भिड़ेंगी। भारत और पाकिस्तान को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच 19 सितंबर को ग्रुप मुकाबाला खेला जाएगा। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला हॉन्ग-कॉन्ग के खिलाफ 18 सितम्बर को खेलेगी।
इन पांच गेंदबाजों को भेजा दुबई-
BCCI ने एशिया कप के लिए पांच युवा गेंदबाज़ों को संयुक्त अरब अमीरात(UAE) भेजा है। इसमें तीन तेज़ गेंदबाज़ है जबकि दो स्पिनर है। इन गेंदबाज़ों में मध्य प्रदेश के तेज गेंदबाज आवेश खान, कर्णाटक के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्ण और पंजाब के तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल, झारखण्ड के बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज़ नदीम और पंजाब के युवा लेग स्पिनर मयंक मारकंडे है। आवेश खान के अलावा यह सभी गेंदबाज हाल ही में संपन्न हुई दक्षिण अफ्रीका 'ए' और ऑस्ट्रेलिया 'ए' के खिलाफ इंडिया 'ए' और 'बी' टीम का हिस्सा थे।
इस कारण UAE भेजे गए गेंदबाज-
ये गेंदबाज आने वाले तीन दिनों तक भारतीय बल्लेबाज़ों को अभ्यास कराएंगे। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा, "आपको हर जगह अच्छे नेट गेंदबाज नहीं मिलते हैं और अभ्यास सत्र के दौरान सीनियर टीम के लिये यह समस्या बन जाती है। लगातार दो मैच होने के कारण आप भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह से नेट्स पर अधिक गेंदबाजी करने की उम्मीद नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा अकादमी के गेंदबाजों के सामने आप अच्छा अभ्यास नहीं कर सकते हैं इसलिए हमने अपनी अगली श्रेणी के गेंदबाजों को भेजा है."'
Published on:
15 Sep 2018, 9:40 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.