नई दिल्ली। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने आज एशिया कप 2018 के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। एशिया के सबसे बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट के रूप में मशहूर एशिया कप का आगाज 15 सितंबर को होगा। इस टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान की टीमों को सीधे प्रवेश दिया गया है। जबकि एक टीम के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), सिंगापुर, ओमान, नेपाल, मलेशिया और हांगकांग के बीच क्वालीफायर मुकाबले खेले जाएंगे। इस सीरीज में भारत और पाकिस्तान की चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें 19 सितंबर को आमने-सामने होगी।