1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डेब्यू मैच में ही छा गए खलील अहमद, अपने रोल मॉडल जहीर खान की बराबरी की, बनाया ये RECORD

एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ भारत के लिए डेब्यू करने वाले खलील अहमद ने अपने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 19 Sep 2018, 2:04 AM IST

khaleel

पहले ही मैच में छा गए खलील अहमद, इस रिकॉर्ड के साथ अपने रोल मॉडल जहीर खान की बराबरी की

नई दिल्ली। भारत ने एशिया कप 2018 में अपने पहले सफर की शुरुआत हांगकांग के खिलाफ की। मंगलवार को खेले गए इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने हांगकांग को 26 रनों के अंदर से हराते सुपर फोर का टिकट पक्का किया। इस मैच में भारतीय टीम को जीत तो मिली, लेकिन एक समय हांगकांग ने भारतीय क्रिकेट टीम की मुश्किलें बढ़ा दी थी। 286 रनों का पीछा करने उतरी हांगकांग की टीम को सलामी जोड़ी ने 174 रनों की शानदार शुरुआत दी थी। जब हांगकांग के सलामी बल्लेबाज कप्तान अंशुमन रथ और निजाकत खान बल्लेबाजी कर रहे थे, तब भारतीय टीम दवाब में दिख रही थी। हालांकि इन दोनों के आउट होने के बाद भारत ने शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की।

खलील अहमद का डेब्यू मैच-
हांगकांग के खिलाफ भारतीय टीम में युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद ने अपना डेब्यू किया। मूलत: राजस्थान के टोंक के रहने वाले खलील अहमद ने इस मैच में जिस तरह का प्रदर्शन किया, उससे यह साबित हो गया कि वो लंबी रेस के घोड़े हैं। खलील ने शानदार गेंदबाज गेंदबाजी का मुजाहिरा पेश करते हुए हांगकांग के तीन बल्लेबाजों को आउट किया। खलील ने अपने 10 ओवर के निर्धारित कोटे में 48 रन खर्च करते हुए तीन सफलताएं अर्जित की।

डेब्यू मैच में दिखा दिया रंग-
खलील की गेंदों पर न केवल विकेट बचाना मुश्किल हो रहा था बल्कि रन बनाने में भी खासी मुश्किलें आ रही थी। खलील भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज है। लंबे समय से भारतीय टीम प्रबंधन बाएं हाथ के एक अच्छे तेज गेंदबाज की तलाश कर रही थी। खलील के प्रदर्शन को देखते हुए कहा जा रहा है कि वो तलाश अब पूरी हो गई है। अब देखना होगा कि टीम प्रबंधन उन्हें अगले मैचों में कितना मौका देती है।

बनाया ये रिकॉर्ड-
खलील अहमद ने मंगलवार को खेले गए अपने डेब्यू मैच में तीन सफलताएं हासिल की। इसके साथ ही खलील ने बाएं हाथ के भारतीय तेज गेंदबाज की सर्वश्रेष्ठ डेब्यू के जहीर खान के रिकॉर्ड की बराबरी की। बता दें कि इससे पहले जहीर खान ने तीन अक्टूबर 2000 को केन्या के खिलाफ खेले गए अपने डेब्यू मुकाबले में तीन विकेट हासिल किए थे। खास बात रही कि जहीर और खलील ने दोनों अपने डेब्यू मैच में दस ओवर की गेंदबाजी के दौरान 48 रन खर्च करते हुए तीन-तीन सफलताएं हासिल की।

जहीर को अपना आदर्श मानते हैं खलील-
खलील अहमद के बारे में एक बात और बता दें कि वो जहीर खान को अपना आदर्श मानते हैं। जब खलील का चयन भारतीय टीम के लिए किया गया था उसके बाद उन्होंने अपने साक्षात्कार में इस बात की जानकारी दी थी। खलील की गेंदबाजी को देख रहे जहीर खान ने भी उनकी खूब तारीफ की। बता दें कि जहीर इस मुकाबले में कमेंट्री भी कर रहे थे।