1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीम इंडिया ने हांगकांग को दिया 286 का लक्ष्य, शिखर 127 रनों के साथ रहें टॉप स्कोरर

शिखर धवन (127) के करियर के 14वें शतक की मदद से भारत ने यहां दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में एशिया कप-2018 के अपने पहले मैच में मंगलवार को हांगकांग के खिलाफ सात विकेट पर 285 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 18 Sep 2018, 9:42 PM IST

हांगकांग की टीम बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आ चुकी है। सलामी जोड़ी के रूप में निजाकत खान और अंशुमन रथ क्रीज पर आ चुके हैं। गेंद भुवनेश्वर कुमार के हाथों में। पहली ही गेंद पर निजाकत ने चौके के साथ टीम का खाता खोला। अगली तीन गेंदे डॉट। पांचवीं बॉल पर सिंगल। हांगकांग- 5/0 (1)

टीम इंडिया ने हांगकांग को दिया 286 का लक्ष्य, शिखर 127 रनों के साथ रहें टॉप स्कोरर

नई दिल्ली । शिखर धवन (127) के करियर के 14वें शतक की मदद से भारत ने यहां दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में एशिया कप-2018 के अपने पहले मैच में मंगलवार को हांगकांग के खिलाफ सात विकेट पर 285 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। हांगकांग ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। शिखर ने कप्तान रोहित शर्मा (23) के साथ पहले विकेट के लिए 45, अंबाती रायुडू (60) के साथ दूसरे विकेट के लिए 116 और दिनेश कार्तिक (33) के साथ तीसरे विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी की।

कल होने वाला ही बड़ा मुकाबला
कल पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले बड़े मुकाबले से ठीक पहले शिखर ने अपनी बल्लेबाजी से यह जता दिया है की कल उनका बल्ला आग उगल सकता है । आपको बता दें भारत के बल्लेबाजों ने जैसे शुरुआत के 30 ओवरों में बैटिंग की थी । उसे देख कर लग रहा था भारत का स्कोर 350 + आसानी से हो जाएगा । लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाजों की नाकामी के कारण भारत किसी तरह 284 बना सका ।

यह भी पढ़ें :- Live Ind vs HK : टीम इंडिया ने हांगकांग को दिया 285 का लक्ष्य, शिखर 127 रनों के साथ रहें टॉप स्कोरर

शिखर ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया
शिखर का विकेट टीम के 240 के स्कोर पर गिरा। उन्होंने 120 गेंदों की पारी में 15 चौके और दो छक्के लगाए। शिखर के अलावा रायडू ने 70 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्के लगाए। कार्तिक ने 38 गेंदों पर तीन चौके जड़े। महेंद्र सिंह धोनी और शार्दूल ठाकुर खाता खोले बिना आउट हो गए। केदार जाधव ने 27 गेंदों पर नाबाद 28 और भुवनेश्वर कुमार ने 18 गेंदों पर नौ रन बनाए। हांगकांग के लिए किंचित शाह ने 39 रन पर सर्वाधिक तीन विकेट लिए। उनके अलावा एहसान खान ने 65 रन पर दो विकेट और एहसान नवाज ने 50 रन पर एक विकेट और एजाज खान ने 41 रन पर एक विकेट हासिल किया।