1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रैक एशिया कप-2018 : इस बार हिस्सा लेंगे 12 देशों के साइक्लिस्ट

इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 21 से 23 सितम्बर तक आयोजित होने जा रहे 'ट्रैक एशिया कप-2018' में इस बार भारत सहित कुल 12 देशों के 150 से अधिक साइक्लिस्ट हिस्सा लेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 18 Sep 2018, 7:01 PM IST

ट्रैक एशिया कप-2018 : इस बार हिस्सा लेंगे 12 देशों के साइक्लिस्ट

ट्रैक एशिया कप-2018 : इस बार हिस्सा लेंगे 12 देशों के साइक्लिस्ट

नई दिल्ली । यहां इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 21 से 23 सितम्बर तक आयोजित होने जा रहे 'ट्रैक एशिया कप-2018' में इस बार भारत सहित कुल 12 देशों के 150 से अधिक साइक्लिस्ट हिस्सा लेंगे। आयोजनकर्ता ने मंगलवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन 12 देशों में 11 एशिया के देश और एक आस्ट्रेलिया है। भारतीय टीम अपनी 17 सदस्यीय दल के साथ इसमें उतरने जा रहा है। प्रतियोगिता का यह पांचवां संस्करण है।

यह भी पढ़ें :- Asia cup 2018 : धोनी ने एशिया कप में बनाये हैं 100 से भी ज्यादा के औसत से रन, हांगकांग के खिलाफ तोड़ सकते हैं अपना ही रिकॉर्ड

ओलम्पिक-2020 के लिए एक क्वालीफाई टूर्नामेंट
साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित होने वाले इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम की कमान एसोव के हाथों में होगी। एसोव यूसीआई वर्ल्ड रैंकिंग में किरेइन स्पर्धा में नंबर वन हैं। इसके अलावा उन्होंने इस वर्ष मलेशिया में हुए एशियन ट्रैक साइक्लिंग चैम्पियनशिप में तीन स्वर्ण पदक जीत थे। एशियाई चैम्पियनशिप में वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले एकमात्र पुरुष साइक्लिस्ट हैं। एशिया कप-2018 आगामी विश्वकप, विश्व चैम्पियनशिप और टोक्यो ओलम्पिक-2020 के लिए एक क्वालीफाई टूर्नामेंट भी है। प्रतियोगिता में भारत के अलावा कजाखिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, हांगकांग, संयुक्त अरब अमीरात, थाईलैंड, मलेशिया, इंडोनेशिया, नेपाल, सिंगापुर और आस्ट्रेलिया की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

17 सदस्यीय दल का 2 दिनों तक चलेगा अभ्यास सत्र
मेजबान भारत प्रतियोगिता में पुरुष के अलावा अपनी सीनियर महिला टीम भी उतार रहा है। इसमें देबोराह और सोनाली चानू शामिल हैं। चानू मौजूदा समय में यूसीआई की वर्ल्ड रैंकिंग टीम स्प्रिंट स्पर्धा में नौवें नंबर पर है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमें 19 सितम्बर को आयोजन स्थल पर पहुंच जाएंगी और दो दिनों तक अपना अभ्यास करेंगी। आपको बता दें भारतीय टीम अपनी 17 सदस्यीय दल के साथ इसमें उतरने जा रहा है। प्रतियोगिता का यह पांचवां संस्करण है।