1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asia cup 2018 : धोनी ने एशिया कप में बनाये हैं 100 से भी ज्यादा के औसत से रन, हांगकांग के खिलाफ तोड़ सकते हैं अपना ही रिकॉर्ड

भारत को वर्ल्ड कप समेत आईसीसी के तमाम टूर्नामेंट्स में जीत दिलवा चुके धोनी के कन्धों पर विराट के अनुपस्थिति में एक बड़ी जिम्मेवारी होगी। शिया कप में धोनी हमेशा से अच्छा खेलते हैं और वो एकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने 15+ मैच खेलने के बाद 100+ की औसत से रन बनाये हैं ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 18 Sep 2018, 4:05 PM IST

नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान जिन्हें भारत का सबसे सफल कप्तान भी माना जाता है । भारत को वर्ल्ड कप समेत आईसीसी के तमाम टूर्नामेंट्स में जीत दिलवा चुके धोनी के कन्धों पर विराट के अनुपस्थिति में एक बड़ी जिम्मेवारी होगी । समय के साथ महेंद्र सिंह धोनी का वर्ल्‍ड क्रिकेट में दर्जा और बढ़ गया है।हर कोई उनके शांत स्‍वभाव और लीडरशिप का कायल है । उम्मीद है विराट जैसे ही रोहित भी धोनी से अहम फैसलों में मदद जरूर लेंगे । एशिया कप में धोनी हमेशा से अच्छा खेलते हैं और वो एकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने 15+ मैच खेलने के बाद 100+ की औसत से रन बनाये हैं । धोनी ने अब तक एशिया कप में 18 मैच खेले है जिनमें उन्होंने 102.16 की औसत से कुल 613 रन बनाये हैं ।

टीम के हिसाब से खुद को ढाला
धोनी ने अपने करियर की शुरूआती दिनों में शीर्ष क्रम पर बल्लेबाजी की थी । फर्स्ट डाउन पर उन्होंने कई आक्रमक पारियां खेली थी । लेकिन समय के साथ उन्होंने खुद को एक मैच फिनिशर के रूप में डेवलप किया और वो अब निचे के क्रम में ही बल्लेबाजी करने आते हैं । धोनी ने नंबर 7 पर बल्लेबाजी करते हुए कई बड़े कीर्तमान अपने नाम किये हैं । आपको बता दें नंबर 7 पर बल्लेबाजी करते हुए धौनी ने सबसे ज्यादा शतक लाये हैं । उनके नाम वनडे में नंबर सात पोजिशन पर खेलते हुए 10 शतक दर्ज हैं। वहीं, वनडे में बतौर कप्तान उन्होंने सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने के मामले में धौनी अव्वल हैं। वनडे में बतौर विकेटकीपर एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी धौनी के नाम ही दर्ज है। धौनी 10 हजार रन बनाने वाले क्लब में श्रीलंका के कुमार संगकारा के बाद दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। संगाकारा के नाम वनडे क्रिकेट में 404 मैचों की 380 पारियों में 14,234 रन दर्ज हैं।उन्होंने अपने वनडे करियर की 296वीं पारी में 10,000 रन पूरे किए थे।

एशिया कप में जम कर बोलता है बल्ला
धोनी ने 2008 से लेकर अब तक एशिया कप में 18 मैच खेले हैं, जिसमें 03 अर्धशतक और 01 शतक की मदद से 613 रन बनाये हैं। इस दौरान उनके बल्‍ले से 43 चौके और 16 छक्‍के भी निकले हैं।इन 18 मैचों में उनका औसत 102.16 रहा है । धोनी का स्ट्राइक रेट एशिया कप में 97.30 इसके साथ ही वो 16 पारियों में 10 बार नॉट आउट रहें हैं । इंटरनेशनल क्रिकेट में वह 2007 टी 20 वर्ल्‍ड कप, 2011 वनडे वर्ल्‍ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बेशकीमती टाइटल भी अपने नाम कर चुके हैं आपको बता दें ऐसा करने वाले वो अकेले खिलाड़ी हैं।