1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ASIA CUP 2018: हॉन्ग-कॉन्ग की टीम में भारतीय मूल के 2 खिलाड़ी, कर सकते हैं टीम इंडिया की जीत मुश्किल

एशिया कप के अपने पहले मैच में आज मौजूदा विजेता भारत का सामना हांगकांग से होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 18 Sep 2018, 2:07 PM IST

ANSHUMAN RATH

ASIA CUP 2018: हॉन्ग-कॉन्ग की टीम में एक नहीं बल्कि 2 खिलाड़ी भारतीय मूल के हैं

नई दिल्ली। एशिया कप के अपने पहले मैच में आज मौजूदा विजेता भारत का सामना दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हॉन्ग-कॉन्ग से होगा। हॉन्ग-कॉन्ग की टीम भारत के मुकाबले में कमजोर टीम है और ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों की कोशिश वनडे में अपनी लय हासिल करने की होगी। भारत हालांकि अपने विपक्षी को किसी भी तरह से हल्के में लेने की कोशिश करने से बचना चाहेगा। इन दोनों टीमों के बीच इस मुकाबले में दर्शकों को एक खास चीज आज देखने को मिलेगी। आज मैदान पर भारत के 11 नहीं बल्कि 13 खिलाड़ी क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। आप सभी सोच रहे होंगे कि जब क्रिकेट में एक टीम से 11 खिलाड़ी खेलते है तो भारत के 13 खिलाड़ी मैदान पर कैसे होंगे। यह इस तरह होगा कि भारत के 11 खिलाड़ी टीम इंडिया से खेलेंगे और 2 भारतीय हॉन्ग-कॉन्ग से खेलते नजर आएंगे। हॉन्ग-कॉन्ग से खेलने वाले दो खिलाड़ी भारतीय मूल के हैं।


हॉन्ग-कॉन्ग के कप्तान अंशुमन रथ-
अंशुमन रथ का जन्म हॉन्ग-कॉन्ग में ही हुआ है। उनके माता-पिता भारत के ओड़िशा के रहने वाले थे, वो अंशुमन के पैदा होने से पहले बिज़नेस के चलते हॉन्ग-कॉन्ग शिफ्ट हो गए थे। 20 साल के अंशुमन विकेट कीपर बल्लेबाज होने के साथ-साथ टीम के कप्तान है। अंशुमन गेंदबाजी भी कर लेते हैं और उनके नाम 17 अंतराष्ट्रीय एकदिवसीय मैचों में 14 विकेट हैं। वहीं उन्होंने इतने ही मैचों में 50.33 की औसत से 755 रन बनाए हैं। अंशुमन ने अपने क्रिकेटर बनने का सपना मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को बल्लेबाजी करते देखने के बाद सजाया था। वह 6 वर्ष के थे जब 2003 वर्ल्ड कप में सचिन तेंदुलकर ने शानदार खेल दिखाया था जिससे प्रभावित होकर उन्होंने क्रिकेटर बनने की ठानी थी।


दूसरे खिलाड़ी हैं किंचित शाह-
22 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज किंचित शाह का जन्म मुंबई में हुआ है। वह हॉन्ग-कॉन्ग के सभी ग्रुप ऐज में क्रिकेट खेल चुके हैं। किंचित भी अंशुमन की तरह ही विकेट कीपर बल्लेबाज हैं। किंचित ने अभी तक 9 एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं जिसमे उन्होंने 119 रन बनाए हैं और 4 विकेट झटके हैं। किंचित लोअर आर्डर बल्लेबाज हैं और दाएं हाथ से ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के पहले मुकाबले में 26 रन की पारी खेली थी।


हॉन्ग-कॉन्ग का पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन-
हॉन्ग-कॉन्ग के लिए यह मैच आसान नहीं होने वाला है। पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ केडी शाह और एजाज खान ही बल्ले से कुछ संघर्ष कर पाए थे। कप्तान अंशुमन रथ ने हालांकि निजाकत खान के साथ मिलकर टीम को अच्छी शुरुआत दी थी लेकिन टीम का मध्यक्रम और निचलाक्रम पाकिस्तानी गेंदबाजों के सामने ढह गया था। हॉन्ग-कॉन्ग पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 8 विकेट से हार गई थी।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल