1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ASIA CUP 2018: इस भारतीय बल्लेबाज ने बदला अपना हेयर स्टाइल, नहीं पहचान सकेंगे आप

एशिया कप के अपने पहले मैच में आज मौजूदा विजेता भारत का सामना दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हांगकांग से होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 18 Sep 2018, 12:28 PM IST

MANISH PANDEY

ASIA CUP 2018: इस भारतीय बल्लेबाज ने बदला अपना हेयर स्टाइल, नहीं पहचान सकेंगे आप

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम आज एशिया कप में अपना आगाज हॉन्ग-कॉन्ग के खिलाफ मुकाबले से करेगी। इस मैच से पहले एक भारतीय बल्लेबाज ने एक अजीबो-गरीब हेयर स्टाइल रखा है। इंडियन क्रिकेट टीम के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फोटो को ट्वीट किया गया है। यह फोटो पीछे से ली गई है और इसको पोस्ट करते हुए कैप्शन डाला गया है कि "इन्होने नया हेयर कट रखा है, पहचानिए कौन है। हिंट- यह दाएं हाथ का बल्लेबाज है।" आइए देखते हैं कितने लोग इस खिलाड़ी को नए लुक में देख कर पहचान पाते हैं।

कौन है यह खिलाड़ी-
यह भारतीय मिडिल आर्डर बल्लेबाज मनीष पांडेय हैं जिन्होंने नया हेयर स्टाइल रखा है। मनीष पांडेय ने पीछे के बाल V शेप में कटवाए हैं। बता दें कि पांडेय बहुत ही स्टाइलिश खिलाड़ी हैं। वह हमेशा अपने लुक को बदलते रहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने पीठ पर एक शानदार टैटू भी गुदवाया हुआ है। इसी टैटू की मदद से हम पांडेय को पहचानने में सफल हो पाए।


आज टीम में मिल सकता है मौका-
भारतीय टीम पिछले कुछ समय से अपने मिडिल आर्डर को लेकर एकदिवसीय क्रिकेट में जूझ रही है। आज भारत की टीम में ओपनिंग में रोहित शर्मा और शिखर धवन नजर आएंगे। तीसरे नंबर पर केएल राहुल या अम्बाती रायडू में एक को जगह मिल सकती है। चौथे पर मनीष पांडेय या दिनेश कार्तिक में एक को जगह मिल सकती है। पांचवें पर एमएस धोनी की जगह निश्चित है। छठे पर केदार जाधव हो सकते हैं। भारत का प्लेइंग एलेवेन क्या होगा यह तो कह पाना कठिन होगा लेकिन मनीष पांडेय टीम का हिस्सा हो सकते हैं।

विराट के बिना टीम इंडिया-
एशिया कप के अपने पहले मैच में आज मौजूदा विजेता भारत का सामना दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हांगकांग से होगा। हांगकांग की टीम भारत के मुकाबले में कमजोर टीम है और ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों की कोशिश वनडे में अपनी लय हासिल करने की होगी। भारत हालांकि अपने विपक्षी को किसी भी तरह से हल्के में लेने की कोशिश करने से बचना चाहेगा। टूर्नामेंट में भारत की कमान सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के हाथों में है। नियमित कप्तान विराट कोहली को चयनकर्ताओं ने आराम देने का फैसला किया है।