1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ASIA CUP 2018: राजस्थानी छोरे खलील अहमद का आज डेब्यू करना तय!

एशिया कप के अपने पहले मैच में आज मौजूदा विजेता भारत का सामना हांगकांग से होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 18 Sep 2018, 3:11 PM IST

KHALEEL AHMED

ASIA CUP 2018: राजस्थानी छोरे खलील अहमद का आज डेब्यू करना तय!

नई दिल्ली। एशिया कप के अपने पहले मैच में आज मौजूदा विजेता भारत का सामना दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हांगकांग से होगा। हांगकांग की टीम भारत के मुकाबले में कमजोर टीम है और ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों की कोशिश वनडे में अपनी लय हासिल करने की होगी। भारत हालांकि अपने विपक्षी को किसी भी तरह से हल्के में लेने की कोशिश करने से बचना चाहेगा। टूर्नामेंट में भारत की कमान सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के हाथों में है। नियमित कप्तान विराट कोहली को चयनकर्ताओं ने आराम देने का फैसला किया है। भारतीय टीम पहले मैच में कुछ अनियमित चेहरों को भी मौका दे सकती है।


इस कारण खलील को मिलेगा मौका-
राजस्थान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद आज भारतीय टीम के लिए पदार्पण करें तो इसमें कोई हैरानी नहीं होगी। भारतीय टीम 2 तेज गेंदबाज, 2 स्पिन गेंदबाज और 1 ऑल राउंडर के साथ उतर सकती है। यह दो तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और खलील अहमद होंगे। दो स्पिनर यजुवेंद्र चहल और कुलदीप यादव होंगे वहीं ऑल राउंडर हार्दिक पंड्या होंगे। जसप्रीत बुमराह को टीम मैनेजमेंट इंग्लैंड के लम्बे दौरे के बाद एक और मैच का आराम दे सकता है और खलील अहमद को आजमा सकता है। बुमराह टीम के साथ केवल एक रात पहले ही जुड़े हैं ऐसे में उनका खेलना मुश्किल है।


मध्यक्रम को लेकर करना होगा मंथन-
कोहली की गैरमौजूदगी में भारत को तीसरे नंबर का विकल्प ढूंढना होगा। रोहित, शिखर धवन और लोकेश राहुल तीनों सलामी बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन इन तीनों में से ही किसी एक को तीसरे नंबर की जिम्मेदारी निभानी पड़ सकती है। धवन का ओपनिंग में आना तय माना जा रहा है। तीसरे नंबर पर रोहित या राहुल को देखा जा सकता है। रोहित के लिए चौथे और पांचवें नंबर के लिए खिलाड़ियों का चयन करना मशक्कत का काम हो सकता है। इन दो जगहों के लिए भारत के पास केदार जाधव, अंबाती रायडू, मनीष पांडे और दिनेश कार्तिक के रूप में अच्छे विकल्प मौजूद हैं। महेंद्र सिंह धोनी का खेलना तय है।


संभावित प्लेइंग-11-
रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उपकप्तान), लोकेश राहुल, मनीष पांडे, महेंद्र सिंह धोनी, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, और खलील अहमद।