1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ASIA CUP 2018: कुलदीप यादव सबसे तेज 50 ODI विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज, पहले पर हैं ये

चाइनामैन कुलदीप यादव ने हॉन्ग-कॉन्ग के खिलाफ मैच में कठिन परिस्थितियों से कराई टीम इंडिया की वापसी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 19 Sep 2018, 10:09 AM IST

KULDEEP YADAV

ASIA CUP 2018: कुलदीप यादव सबसे तेज 50 ODI विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने

नई दिल्ली। निजाकत खान (92) और कप्तान अंशुमन रथ (73) ने पहले विकेट के लिए 174 रन की शतकीय साझेदारी कर यहां दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को करोड़ों क्रिकेट प्रशंसकों का दिल जीत लिया। हांलाकि इस रिकॉर्ड साझेदारी के बावजूद हॉन्ग-कॉन्ग को एशिया कप 2018 के ग्रुप-ए के अपने दूसरे मैच में भारत के हाथों 26 रन से हार का सामना करना पड़ा। भारत की इस जीत में चमके चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी की और कई रिकॉर्ड अपने नाम भी किए। इस हार के बाद हांगकांग की टीम एशिया कप से बाहर हो गई। हांगकांग को पहले मैच में पाकिस्तान से आठ विकेट से शिकस्त मिली थी।


कुलदीप का गेंदबाजी प्रदर्शन-
कुलदीप यादव ने 10 ओवर गेंदबाजी कर 42 रन देकर 2 विकेट झटके। उन्होंने इस बीच 2 ओवर मेडेन भी फेकें। उन्होंने विपक्षी टीम के कप्तान अंशुमन रथ को रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट करा कर भारत को पहली सफलता दिलाई। हॉन्ग-कॉन्ग ने पहला विकेट 174 रन पर खोया था। उन्होंने दूसरा विकेट स्कॉट मेकेंजी के रूप में लिया। उन्होंने बीच के ओवरों में रन की गति को रोके रखा जिसकी बदौलत भारतीय टीम मैच में वापसी करने में कामयाब रही।

बनाए यह रिकॉर्ड-
कुलदीप यादव ने इस मैच में 2 विकेट झटक वनडे क्रिकेट में अपने 50 विकेट पूरे किए। वह इस मुकाम तक 24वें वनडे मैच में पहुंच सके। इसके साथ ही कुलदीप ने और भी खास रिकॉर्ड अपने नाम किए-
1. बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजों में कुलदीप सबसे कम मैचों में 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने।
2. वो सबसे तेज 50 वनडे विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने। ये रिकॉर्ड अजीत अगरकर के नाम दर्ज है जिन्होंने 23 मैचों में ये कमाल किया था।
3. वो दुनिया में सबसे जल्दी 50 वनडे विकेट लेने वाले संयुक्त रूप से तीसरे गेंदबाज बने। उनके साथ इस स्थान पर पूर्व दिग्गज डेनिस लिली औऱ पाकिस्तान के मौजूदा पेसर हसन अली भी मौजूद हैं। श्रीलंका के अजंता मेंडिस इस लिस्ट में टॉप पर हैं जिन्होंने 19 मैचों में 50 वनडे विकेट पूरे किए थे।