
नई दिल्ली। मैन ऑफ द मैच रहमत शाह (72) की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी के बाद मुजीब उर रहमान, राशिद खान और मोहम्मद नबी की स्पिन तिगड़ी के दम पर C ने एशिया कप-2018 के अपने पहले मैच में सोमवार को श्रीलंका को 91 रनों से मात देकर टूर्नामेंट के पहले दौर से ही बाहर कर दिया। श्रीलंका की हार की एक बड़ी वजह उनके दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा का फ्लॉप होना भी था। मलिंगा ने लगभग एक साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करते हुए बांग्लादेश के खिलाफ पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन दूसरे मैच में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
लसिथ मलिंगा का शर्मनाक रिकॉर्ड-
अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में लसिथ मलिंगा ने 10 ओवर में 66 रन देकर 1 विकेट झटका। उन्होंने मोहम्मद नबी को थिसारा परेरा के हाथों कैच आउट कराया। यह उनके एकदिवसीय करियर का 29वां मौका है जब उन्होंने के मैच में 60 रन से अधिक खर्चे हों। इसके साथ ही उन्होंने सबसे ज्यादा बार 60 से अधिक रन देने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अब यह रिकॉर्ड मलिंगा और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी के नाम संयुक्त रूप से है। इस मामले में दूसरे नंबर पर तीन गेंदबाज संयुक्त रूप से हैं। भारत के जहीर खान, अजीत अगरकर और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन 25-25 बार एक मैच में 60 रन खर्च चुके हैं।
मलिंगा बनाने वाले हैं यह बड़ा रिकॉर्ड-
मलिंगा ने लगभग एक साल बाद वापसी करते हुए एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में 23 रन खर्च कर 4 विकेट झटके थे। इसके बाद उन्होंने दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ 1 विकेट लिया है जिससे एशिया कप में उनके कुल 29 विकेट हो चुके हैं। वह एशिया कप में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में सिर्फ हमवतन मुथैया मुरलीधरन से पीछे हैं। मुरली के नाम 30 विकेट हैं और मलिंगा उनसे केवल 1 विकेट ही पीछे हैं। श्रीलंका टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है ऐसे में मलिंगा को अगले एशिया कप का इन्तजार करना होगा और तबतक उनको क्रिकेट खेलते रहना होगा।
Published on:
18 Sep 2018, 11:23 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.