1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एशिया कप जीतने की सबसे प्रबल दावेदार पाकिस्तान है: पूर्व भारतीय क्रिकेटर

भारतीय टीम मंगलवार को हांगकांग के खिलाफ एशिया कप के अपने अभियान की शुरुआत करेगी। हांगकांग की टीम अपने पहले मैच में पाकिस्तान से आठ विकेट से मात खा चुकी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 18 Sep 2018, 9:03 AM IST

GANGULY AND MANJREKAR

एशिया कप जीतने की सबसे प्रबल दावेदार पाकिस्तान है: पूर्व भारतीय क्रिकेटर

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर का मानना है कि भारतीय टीम एशिया कप जीतने की प्रबल दावेदारों में से एक है लेकिन इस टूर्नामेंट को जीतने के लिए सबसे फेवरिट टीम पाकिस्तान है। इसके पीछे की वजह उन्होंने पाकिस्तान को मिलने वाले होम ग्राउंड के फायदे को बताया है। पड़ोसी देश पाकिस्तान लम्बे समय से संयुक्त अरब अमीरात(UAE) में खेल रहा है। पाकिस्तान अपना पहला मुकाबला कमजोर हॉन्ग-कॉन्ग के खिलाफ जीत चुका है वहीं भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में मंगलवार को हॉन्ग-कॉन्ग के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। यह मैच अगले दिन पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले महामुकाबले के लिए ड्रेस रिहर्सल का काम करेगी।


पाकिस्तान ने जीता है अपना पहला मुकाबला-
पाकिस्तान ने एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत रविवार को कमजोर हॉन्ग-कॉन्ग को बड़े अंतर से हरा कर की थी। पाकिस्तान ने उस मैच में साबित किया कि उसे होम ग्राउंड का फायदा मिल रहा है। पाकिस्तान ने हॉन्ग-कॉन्ग को अपने पहले मुकाबले में 8 विकेट से हराया। पाकिस्तान ने पहले विपक्षी टीम को 116 रनों पर उस्मान खान की गेंदबाजी की बदौलत आउट किया इसके बाद इंजमाम-उल-हक के अर्धशतक की बदौलत उन्होंने इन रनों का पीछा 8 विकेट रहते कर लिया।


क्या कहा संजय मांजरेकर ने-
पूर्व भारतीय खिलाड़ी मांजरेकर ने कहा कि "मुझे लगता है कि पाकिस्तान भारत से अधिक फेवरिट के रूप शुरुआत करेगी, क्योंकि वो इन परिस्थितियों(UAE) में लम्बे समय से खेल रही है और यह टीम अभी बेहतर होती जा रही है। विराट कोहली के टीम में न होने से टीम की ताकत स्वाभाविक रूप से कम हुई है।" मांजरेकर ने आगे बताया कि "भारत स्वाभाविक रूप से टूर्नामेंट जीतने के प्रबल दावेदारों में से एक है लेकिन जब आप फेवरिट की बात करते हैं तो देखते हैं कौन सी टीम सबसे ताकतवर है। पाकिस्तान इस आधार पर फेवरिट है कि वह टूर्नामेंट कहां खेल रही है।"


स्पिनर और मध्य क्रम पर बोले मांजरेकर-
इसके अलावा भारत के लिए 37 टेस्ट और 74 ODI मुकाबले खेल चुके मांजरेकर ने बताया कि भारतीय टीम यजुवेंद्र चहल और कुलदीप यादव के होने के कारण अधिक संतुलित है। उन्होंने कहा कि भारतीय ODI टीम का प्रदर्शन सभी परिस्थितियों में बेहतर रहा है। भारत के मध्य क्रम बल्लेबाजी की समस्या पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि तीसरे नंबर पर विराट की गैरमौजूदगी में लोकेश राहुल की जगह पक्की है, इसके बाद मनीष पांडेय, दिनेश कार्तिक और अम्बाती रायडू हैं, केदार जाधव भी कतार में हैं लेकिन वर्ल्ड कप से पहले श्रेयस अय्यर को भी एक बार मौका देना चाहिए।