1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asia cup 2018: रहमत की शानदार बल्लेबाजी, श्रीलंका को जीत के लिए बनाना होगा 250 रन

एशिया कप में ग्रुप बी के दूसरे मैच में आज अफगानिस्तान का मुकाबला श्रीलंका से हो रहा है। इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 249 रन बनाए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 17 Sep 2018, 9:10 PM IST

rahmat

Asia cup 2018: रहमत की शानदार बल्लेबाजी, श्रीलंका को जीत के लिए बनाना होगा 250 रन

नई दिल्ली। एशिया कप में ग्रुप बी के दूसरे मैच में आज अफगानिस्तान का मुकाबला श्रीलंका से हो रहा है। इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 249 रन बनाए। अब श्रीलंका को इस मैच में जीत हासिल करने के लिए 300 गेंदों पर 250 रन बनाने है। यदि श्रीलंकाई टीम इस स्कोर को बना पाने में नाकाम रह जाती है, तो वो एशिया कप से बाहर हो जाएगी। बता दें कि श्रीलंका को अपने पहले मैच में बांग्लादेश के हाथों करारी मात झेलनी पड़ी थी। लिहाजा आज का मैच जीतना उसके लिए हर हाल में जरूरी है।

अफगानिस्तान ने की पहले बल्लेबाजी-
शेख जाएद स्टेडियम अबुधाबी में खेले गए इस मैच में अफगानिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। जिसे टीम के बल्लेबाजों ने बिल्कुल सही साबित करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 249 रन बनाए। अफगानिस्तान की ओर से रहमत शाह ने सर्वाधिक 72 रनों की पारी खेली। इस पारी के दौरान रहमत ने 90 गेंदों का सामना किया। उन्होंने इस पारी में पांच चौके भी लगाए।

मिली थी ठोस शुरुआत-
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम को सलामी बल्लेबाज मोहम्मद शाहजाद और एहसानुल्लाह ने अच्छी शुरुआत दी थी। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी की। मो. शाहजाद 34 रन बना कर आउट हुए। दूसरे छोर पर बल्लेबाजी कर रहे एहसानुल्लाह मात्र पांच रन से अपने अर्धशतक से चूक गए।

मध्यक्रम में भी अच्छी बल्लेबाजी-
अफगानिस्तान के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के आउट होने के बाद मध्य क्रम और निचले क्रम में भी बल्लेबाजों ने छोटी मगर उपयोगी पारी खेली। हश्मतुल्लाह शहीदी ने 37 मोहम्मद नबी ने 15 और राशिद खान ने 13 रन की तूफानी पारी खेलते हुए अफगानिस्तान का स्कोर 249 तक पहुंचाया।

थिसारा परेरा ने झटके पांच विकेट-
इस मैच में श्रीलंका की ओर से थिसारा परेरा सबसे सफल गेंदबाज बन कर उभरे। परेरा ने अफगानिस्तान के पांच बल्लेबाजों को आउट किया। उनके अलावा अकीला धनंजय ने दो, मलिंगा, चमीरा और जयसूर्या ने एक-एक बल्लेबाजों को आउट किया।