2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीलंका के खिलाफ चोटिल हाथ के साथ खेलना हो सकता था खतरनाक, अब किया खुलासा तब क्या सोच रहे थे तमीम

बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने माना कि श्रीलंका के खिलाफ हुए पहले मुकाबले में चोटिल होने के बावजूद मैदान पर बल्लेबाजी करके वह बहुत बहादुर महसूस कर रहे थे।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 17 Sep 2018, 7:49 PM IST

श्रीलंका के खिलाफ चोटिल हाथ के साथ खेलना हो सकता था खतरनाक, अब किया खुलासा तब क्या सोच रहे थे तमीम

श्रीलंका के खिलाफ चोटिल हाथ के साथ खेलना हो सकता था खतरनाक, अब किया खुलासा तब क्या सोच रहे थे तमीम

नई दिल्ली । एशिया कप 2018 का आगाज बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेले गए उद्घाटन मैच से हुआ और पहले ही मैच में अंदरडॉग समझी जा रही बांग्लादेशी टीम ने जैसा प्रदर्शन किया उसे देख बाकी टीमें अब बांग्लादेश को हलके में नहीं ले सकती । बांग्लादेश के स्टार ओपनर तमीम इकबाल को जब चोट लगी और जब डॉक्टर ने उनके हाथ का स्कैन किया तो पता चला उनका हाथ टूट चुका है । इसके साथ ही उन्हें एशिया कप टूर्नामेंट से भी बाहर होना पड़ा । उन्होंने माना कि श्रीलंका के खिलाफ हुए पहले मुकाबले में चोटिल होने के बावजूद मैदान पर बल्लेबाजी करके वह बहुत बहादुर महसूस कर रहे थे। इकबाल शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ मैच के दूसरे ओवर में सुरंगा लकमल की गेंद को हिट करने के प्रयास में चूक गए और यह गेंद सीधे उनकी बाईं कलाई पर जाकर लगी। इस कारण उनकी कलाई में फ्रैक्चर हो गया और वह मैच से रिटायर्ड हर्ट हो गए।

चोटिल हाथ के साथ खेलना हो सकता था खतरनाक
वेबसाइट क्रिकइंफो ने इकबाल के हवाले से बताया, "जब गेंदबाज मेरी ओर दौड़कर आ रहा था, उस 10 सेकेंड में मैं बहुत बहादुर महसूस कर रहा था । स्टेडियम का शोर सुनकर मैं बहुत जोश में था। मैं आउट हो सकता था लेकिन उस पल मैं अपने देश और टीम के प्रति पूरी तरह से समर्पित था।"इकबाल ने कहा, "अब सोचने पर मुझे एहसास होता है कि वह बहुत जोखिम भरा निर्णय था। मेरा चोटिल हाथ मेरे पीछे था लेकिन मैंने गेंद खेली। आपने देखा होगा कि मेरा हाथ आगे आया था और अगर मैं बॉल मिस कर देता तो वह सीधे मेरे हाथ पर आकर लगती।"इकबाल चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। बांग्लादेश का अगला मुकबला गुरुवार को अफगानिस्तान से होगा।

आखिरी विकेट के लिए जोड़े महत्वपूर्ण 32 रन
जब बांग्लादेश के 9 विकेट केवल 229 रन पर गिर गए तो सभी को ये लग रहा था कि तमीम बल्लेबाजी के लिए नहीं आएंगे। लेकिन जैसे ही रहमान आउट हुए, वह हाथ पट्टी बांध कर मैदान में उतरे। उनका ये जज्बा देखकर हर कोई हैरान था, साथी खिलाड़ी हो या विरोधी या सभी फैंस, कोई भी जज्बे को सलाम किये बिना नहीं रह पाया । तमीम की चोट इतनी गंभीर थी कि वह उस हाथ से बल्ला भी नहीं पकड़ पा रहे थे लेकिन इस बल्लेबाज ने ना केवल अपना विकेट बचाया बल्कि रहीम के साथ आखिरी विकेट के लिए बेहद महत्वपूर्ण 32 रन भी जोड़े । इस मैच में भी वह कितने दर्द में बल्लेबाजी कर रहे थे, वह सभी ने देखा था। लेकिन टीम को मुश्किल में छोड़ कर उन्हें पवेलियन में जाना नागावार गुजरा ।