2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ASIA CUP: भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के इन 3 गेंदबाजों के बीच छिड़ी है बादशाहत की जंग

गेंदबाजों की ODI रैंकिंग में टॉप-3 गेंदबाज एशिया के हैं ऐसे में इन तीनों के बीच एशिया कप में रोचक जंग देखने को मिलेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 17 Sep 2018, 6:04 PM IST

ICC RANKING FOR ODI BOWLERS

ASIA CUP: भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के इन 3 गेंदबाजों के बीच छिड़ी है बादशाहत की जंग

नई दिल्ली।एशिया कप 2018 में 6 टीमों की खिताबी जंग के साथ-साथ इन 3 गेंदबाजों में भी बादशाहत की जंग होनी है। यह तीन गेंदबाज हैं- भारत के जसप्रीत बुमराह, अफगानिस्तान के राशिद खान और पाकिस्तान के हसन अली। इन तीनों के बीच ICC एकदिवसिए गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर 1 पर जाने के लिए जंग होनी है। यह तीनों ही गेंदबाज नंबर-1 रैंकिंग पर रह चुके हैं और इस समय टॉप-3 का हिस्सा हैं। इस टूर्नामेंट के ख़त्म होने पर गेंदबाजी रैंकिंग में इन तीनों के स्थानों में परिवर्तन हो सकता है। यूएई में आयोजित एशिया कप की शुरुआत बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच मैच से हो चुकी है। इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 28 सितम्बर को खेला जाना है।


नंबर-1 पर हैं जसप्रीत बुमराह-
भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस समय ODI गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर 1 पर हैं। उनके 775 रेटिंग अंक हैं। उन्होंने 37 ODI मैचों में 22.50 की औसत से 64 विकेट लिए हैं। उन्होंने 3 बार 4 विकेट और 1 बार 5 विकेट झटके हैं। बुमराह ने सर्वाधिक 787 रेटिंग अंक अर्जित किए हैं।


नंबर-2 पर हैं राशिद खान-
दूसरे नंबर पर हैं अफगानिस्तान के राशिद खान जोकि ODI गेंदबाजी रैंकिंग में 763 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। राशिद ने 47 ODI मुकाबलों में 14.22 की शानदार औसत से 108 विकेट झटके हैं। वह 4 बार 5 विकेट और 4 बार 4 विकेट झटकने में कामयाब रहे हैं। बुमराह की तरह राशिद के सर्वाधिक रेटिंग अंक 787 ही हैं।


नंबर-3 पर हैं हसन अली-
नंबर 3 पर पाकिस्तान के हसन अली हैं जिनके 742 अंक हैं। अली बुमराह और राशिद से थोड़ी दूरी पर हैं लेकिन वह भी रैंकिंग में फेरबदल करने का माद्दा रखते हैं। अली ने 34 मैचों में 20.55 की औसत से 70 विकेट झटके हैं। वह 3 बार 5 विकेट और 1 बार 4 विकेट झटक चुके हैं। वह अपने करियर में सर्वाधिक 766 रेटिंग अंक को छू पाए हैं।


टॉप-10 में 2 और भारतीय गेंदबाज-
चौथे नंबर पर 699 रेटिंग के साथ न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट हैं। पांचवें नंबर पर 696 रेटिंग के साथ ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजेलवुड हैं। छठा नंबर भारतीय गेंदबाज कुलदीप यादव का है जिनके 684 अंक हैं। सातवां स्थान इंग्लैंड के आदिल रशीद का है जिनके 681 अंक हैं। दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा 676 अंकों के साथ आठवें स्थान पर हैं। भारतीय गेंदबाज यजुवेंद्र चहल 666 अंकों के साथ नौवे और दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर इतने ही अंकों के साथ 10वें स्थान पर हैं।