2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोहली से भी तेज रन बना रहा है पाकिस्तान का ये क्रिकेटर, एशिया कप के पहले ही मुकाबले में बनाया ये रिकॉर्ड

पकिस्तान के विराट कोहली कहे जाने वाले बाबर आजम भी हर दिन कुछ नया कर ही जाते हैं । रविवार को एशिया कप के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान के बाबर आजम ने 27वां रन बनाते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 17 Sep 2018, 3:44 PM IST

नई दिल्ली। दुबई में चल रही एशिया कप में पाकिस्तान ने हांगकांग को आठ विकेट से मात देकर टूर्नामेंट में एक अहम बढ़त के साथ शुरुआत की है । दो बार की चैम्पियन पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी करते हुए हांगकांग को 37.1 ओवर में 116 रन पर ढेर कर दिया और फिर 23.4 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।भारत और पाकिस्तान एशिया की दो बड़ी टीमें जहां क्रिकेट को लेकर एक अलग ही जुनून देखने को मिलता है । जहां भारत के विराट कोहली ने अपनी बढ़िया बल्लेबाजी से पूरी दुनिया में अपने बल्ले का डंका बजा रखा है । तो पकिस्तान के विराट कोहली कहे जाने वाले बाबर आजम भी हर दिन कुछ नया कर ही जाते हैं । रविवार को एशिया कप के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान के बाबर आजम ने 27वां रन बनाते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया । और इस रिकॉर्ड को अपने नाम करते ही उन्होंने कोहली को भी एक तरह से पीछे छोड़ दिया है ।

45 पारियों में बाबर ने अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड
एशिया कप में बाबर आजम ने जैसे ही अपना 27वां रन पूरा किया वो दुनिया के दूसरे सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए । सबसे तेजी से 2000 रन बनाने वालों में अब भी साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज हाशिम अमला नंबर 1 पर काबिज हैं । बाबर आजम है जिन्होंने 47 मैचों की 45 पारियों में यह मुकाम हासिल किया है। तो अमला ने 41 मैचों की 40 पारियों में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है । भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली जो इस बार एशिया कप में शिरकत नहीं कर रहे है वो इस लिस्ट में 9 वें पायदान पर हैं । कोहली को अपने 2000 रन पुरे करने के लिए 56 मैचों में 53 पारियां खेलनी पड़ी हैं ।

धवन भी लिस्ट में शामिल
आपको बता दें बाबर से पहले पाकिस्तान के महान बल्लेबाज जहीर अब्बास और इंग्लैंड के केविन पीटरसन भी इतनी ही पारियों में 2000 रन बना चुके हैं। इनके अलावा इंग्लैंड के जोनाथन ट्रॉट ने 47 पारियों में ये आंकड़ा पार किया था। वहीं भारत की तरफ से इस लिस्ट में शिखर धवन का नाम है, जिन्होंने 48 पारियों में ये कारनामा किया था। भारत के पूर्व कोच और साउथ अफ्रीका के ओपनर गैरी कर्स्टन ने 50 पारियों में अपने वनडे करियर में दो हजार रन बनाए थे।