2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asia Cup 2018 SL vs AFG: करो या मारो मुकाबले में श्रीलंका के सामने चट्टान बनकर खड़े हैं राशिद खान

श्रीलंकाई टीम अपने बल्लेबाजों की विफलता के कारण बांग्लादेश के 261 रन के जवाब में 124 पर ढेर हो गई थी और उसे 137 रन के करारी अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 17 Sep 2018, 1:41 PM IST

RASHID KHAN

Asia Cup 2018 SL vs AFG: करो या मारो के मुकाबले में श्रीलंका के सामने चट्टान बनकर खड़े हैं राशिद खान

नई दिल्ली। वनडे में इस साल अपने खराब दौर से गुजर रही श्रीलंका के बल्लेबाजों के लिए यहां सोमवार को होने वाले एशिया कप ग्रुप-बी में अफगानिस्तान के गेंदबाजों खासकर राशिद खान से पार पाना एक कड़ी चुनौती होगी। श्रीलंका के बल्लेबाज टूर्नामेंट के पहले मैच में बांग्लादेश के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते नजर आए थे। श्रीलंकाई टीम अपने बल्लेबाजों की विफलता के कारण बांग्लादेश के 261 रन के जवाब में 124 पर ढेर हो गई थी और उसे 137 रन के करारी अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। अगर श्रीलंका यह मैच हार जाती है तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। था।


खराब दौर से गुजर रही हैं श्रीलंका-
श्रीलंका ने 2016-17 में वेस्टइंडीज के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के बाद से केवल नौ मैच जीते हैं जबकि 29 मैचों में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। बांग्लादेश के खिलाफ दिलरुवान परेरा ने सर्वाधिक 29 और उपुल थरंगा ने 27 रन बनाए थे। इसके अलावा बाकी बल्लेबाज असफल रहे थे। हांलाकि गेंदबाजी में लसिथ मलिंगा के वापस आने से टीम को मजबूती मिली है। एक साल बाद टीम में वापसी करने वाले मलिंगा ने पिछले मैच में 23 रन देकर चार विकेट लिए थे। लेकिन, श्रीलंका को अगर जीत की पटरी पर लौटना है तो उसके बल्लेबाजों को रन बनाना होगा।


मजबूत गेंदबाजी के भरोसे अफगानिस्तान-
दूसरी तरफ, अफगानिस्तान की टीम मौजूदा समय में शानदार फार्म में चल रही है। टीम ने हाल में आयरलैंड और जिम्बाब्वे से वनडे सीरीज जीती है। इसके अलावा उसने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर अगले साल होने वाले विश्वकप के लिए भी क्वालीफाई किया है। अफगानिस्तान के लिए रहमत शाह, मोहम्मद शहजाद, नजीबुल्लाह जादरान और मोहम्मद नबी ने इस सीजन में वनडे में 300 से अधिक रन बनाए हैं। गेंदबाजी में उसके पास राशिद खान और मुजीब उर रहमान के रूप में विश्व के दो बेहतरीन स्पिनर मौजूद हैं। ये गेंदबाज दुबई के स्पिन अनुकूल पिच पर श्रीलंकाई बल्लेबाजों के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं।


आमने-सामने श्रीलंका बेहतर-
हालांकि फार्म से हटकर अगर आंकड़ों की बात की जाए तो पलड़ा श्रीलंका का भारी दिखाई दे रहा है। श्रीलंका ने अफगानिस्तान के खिलाफ अब तक दो वनडे मैच खेले हैं और दोनों में उसने शानदार जीत दर्ज की है। 2014 एशिया कप में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 129 रनों का हराया था और 2015 वर्ल्ड कप में हुए मुकाबले में श्रीलंका ने 4 विकेट से बाजी मारी थी।