2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोहम्मद कैफ और कैटरीना कैफ के बीच क्या रिश्ता है? पूर्व क्रिकेटर ने इस सवाल का दिया जवाब

मोहम्मद कैफ ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर का डेब्यू 2000 में किया था और आखिरी बार भारतीय जर्सी में 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दिखे थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 17 Sep 2018, 11:36 AM IST

MOHAMMAD KAIF

मोहम्मद कैफ और कैटरीना कैफ के बीच क्या रिश्ता है? पूर्व क्रिकेटर ने इस सवाल का दिया जवाब

नई दिल्ली। भारत की ओर से क्रिकेट खेलने वालों में मोहम्मद कैफ सबसे चुस्त फील्डरों से एक हैं। साथ ही उनकी बल्ले से काबिलियत भी कम नहीं थी। उन्होंने भारत के लिए 13 टेस्ट और 125 ODI मुकाबले खेले जिनमे उन्होंने क्रमशः 624 और 2753 रन बनाए। उनके नाम 3 अंतर्राष्ट्रीय शतक भी हैं जोकि उन्होंने वेस्ट इंडीज, जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाए हैं। कैफ ने हाल ही में संन्यास की घोषणा की थी लेकिन वह अभी भी ख़बरों में बने हुए हैं। यह सवाल हमेशा ही पूछा जाता रहा है कि मोहम्मद कैफ और कैटरीना कैफ के बीच क्या रिश्ता है। हाल ही में मोहम्मद कैफ ने इसपर जवाब दिया है, आइए जानते हैं क्या था उनका जवाब।

कैटरीना कैफ से क्या है रिश्ता-
हाल ही में पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने ट्विटर पर #AskKaif के टैग के साथ सवाल-जवाब का सत्र रखा था। इसी के चलते एक ट्विटर यूजर ने उनसे उनके बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ से संबंधो के बारे में पूछा। यूजर ने पूछा कि "सर क्या आप कैटरीना कैफ के संबंधी हैं? अगर नहीं तो क्या भविष्य में ऐसा कुछ हो सकता है।" मोहम्मद कैफ ने इस सवाल का जवाब बहुत ही सुलझे हुए तरीके से दिया, उन्होंने लिखा "अभी तो कोई संबंध नहीं है। बाकी मैं खुशहाल शादी-शुदा जिंदगी जी रहा हूं। हालांकि मैंने वह दिलचस्प किस्सा सुना है कि कैसे कैटरीना को उनका सरनेम कैफ मिला। उस किस्से के हिसाब से यह मुझसे सम्बंधित है।"

कैफ का करियर-
कैफ ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर का डेब्यू 2000 में किया था और आखिरी बार भारतीय जर्सी में 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दिखे थे। उत्तर प्रदेश में जन्मे क्रिकेटर को हमेशा उनकी इंग्लैंड के खिलाफ 2002 में त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में खेली गई पारी के लिए याद रखा जाएगा। इस सीरीज में भारत के अलावा इंग्लैंड और श्रीलंका की टीमें खेल रही थी। भारत के लिए कैफ का करियर भले ही लम्बा नहीं रहा हो लेकिन वह घरेलु क्रिकेट में लम्बे समय तक खेलते रहे। कैफ ने घरेलु क्रिकेट में 10,000 से अधिक रन बनाए हैं।