2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत-श्रीलंका क्रिकेट मैच के दौरान 5 भारतीयों को संदिग्ध आचरण के चलते किया गया मैदान से बाहर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंकामैच के दौरान श्रीलंका क्रिकेट के अधिकारीयों ने कम से कम 5 भारतियों को संदिग्ध आचरण के चलते मैदान से बाहर कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 17 Sep 2018, 12:47 PM IST

नई दिल्ली।भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका के बीच चल रही ODI सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच के दौरान श्रीलंका क्रिकेट के अधिकारीयों ने कम से कम 5 भारतियों को संदिग्ध आचरण के चलते मैदान से बाहर कर दिया। यह मैच कोलम्बो के पास कतुनायके मैदान पर खेला जा रहा था। स्थानीय अधिकारीयों के मुताबिक, इन लोगों को पूछताछ के लिए पुलिस के हवाले कर दिया गया है।


अधिकारी ने दी जानकारी-
गोपनीयता की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया “उनको पूरे मैच के दौरान फोन पर बात करते हुए देखा गया था। सवाल पूछे जाने पर उन लोगों ने बताय कि वह घर पर मैच के बारे में बता रहे थे।" पुलिस इस बात का पता लगाने में लगी है कि कहीं इन लोगों का तालुक कहीं सट्टेबाजों से तो नहीं है।


पहले भी हो चुकी है यह घटना-
पिछले महीने भी कुछ इसी तरह भारतीय और पाकिस्तानी राष्ट्रीयता के कुछ संदिग्ध लोगों से घरेलु T20 मैच के दौरान मैदान छोड़कर बाहर जाने को कहा गया था। अलजजीरा की हाल ही में क्रिकेट फिक्सिंग को लेकर एक डॉक्यूमेंट्री आई थी जिसमे श्रीलंका में क्रिकेट मैच के फिक्स होने की बात कही गई थी। उन मामलों में भी भारत कर पाकिस्तान के नागरिको का हाथ था। ऐसे में श्रीलंकाई क्रिकेट अधिकारी इस मामले को लेकर काफी चौकन्ने नजर आ रहे हैं।


श्रीलंका ने जीता यह मैच-
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम के बीच आज काटुनायके में खेला गया एकदिवसीय मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। इस मैच का नतीजा आखिरी ओवर की पांचवी गेंद पर निकला। मेजबान श्रीलंका की टीम कप्तान चमारी अट्टापट्टू के शानदार शतक के दम पर भारत को तीन विकेट के हराने में सफल रही। हालांकी भारतीय टीम ने 2-1 के साथ सीरीज पर अपना कब्जा जमया। बताते चले कि आईसीसी चैंपियनशिफ मुकाबलों की इस सीरीज में तीन मैच खेले गए थे। जिसमें भारतीय टीम ने दो शुरुआती मुकाबलों में मेजबान टीम को मात दी थी। यह मुकाबले 2021 महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिहाज से अहम हैं।