इस मैच में बांग्लादेश के बल्लेबाजों का प्रदर्शन बिल्कुल फ्लॉप रहा। बांग्लादेश की ओर से मात्र तीन बल्लेबाज दहाई के आंकड़े में पहुंच सके। सर्वाधिक स्कोर शाकिब अल हसन ने 32 रन बनाए। इनके अलावा महमदुल्लाह ने 27 और मोसादिक हुसैन ने 26 रन बनाए। अफगानिस्तान की ओर से राशिद खान, मुजीब उर रहमान और गुलबदिन नईब ने दो-दो सफलताएं हासिल की। इसके अलावे आफताब, नबी और रहमत ने एक-एक सफलताएं हासिल की।